उत्तराखंड के हलद्वानी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। वीडियो को पीड़िता ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कों का समूह दो लड़कियों को परेशान कर रहा है। यह वीडियो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की गई अपील से कुछ घंटों का पहले का है।

उत्तराखंड पुलिस ने वीडियो पोस्ट होने के बाद चार लोगों को मामले में गिरफ्तार किया है। वीडियो में हलद्वानी के एक स्कूल के पास देर रात लड़कों के एक समूह ने दो महिलाओं को परेशान करते हुए दिखाया गया है। पुलिस अभी अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

वीडियो एक मिनट का है, इसे मोबाइल पर शूट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियों को सड़क पर एक काली महिंद्रा स्कॉर्पियो धीरे चलने के लिए मजबूर कर रही है। गाड़ी उन्हें रोकना चाहती है।

सड़क शांत है। इतने में दूसरी कार भी आ जाती है। दूसरी कार भी तेजी से सामने आती है। कार के दरवाजे पर दो शख्स लटके हुए हैं। कार के अंदर सिर्फ एक ही शख्स बैठा हुआ है। दोनों महिलाओं पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।

वीडियो को शेयर करने वाली पीड़िता ने लिखा, “आज रात मैं अपनी सहेली के साथ एक फिल्म देखकर आ रही थी। अचानक 10 लड़कों दो कारों ने सवार होकर आए और हमारा रास्ता रोकने की कोशिश की…।” यह काBRफी भयानक था, हमारे साथ यह 25 मिनट तक होता रहा।

“पहली बार हम बच निकलें मगर…”

काली स्कॉर्पियो (T0724UK4618C) हमसे आगे थी… उन्होंने गाड़ी का गेट खोल दिया और हमें पास नहीं दिया। सफ़ेद Nios i20 (UK-04-AK-1928) हमारे पीछे थी ताकि हम भाग न सकें। पहली बार जब ऐसा हुआ तो हम बच निकले…”

“दूसरी बार उन्होंने सभी कारों के गेट खोल दिए और हमें पूरी तरह से रोक दिया, लेकिन एक स्कूटर पर एक आदमी दिखाई दिया… उसने उनसे आगे निकलने की कोशिश की जिससे हमें भागने का मौका मिल गया। हम किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहे लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद वे फिर से वही कोशिश की गई।”

पीड़िता ने उत्तराखंड पुलिस को भी टैग किया है। पीड़िता ने पुलिस से वीडियो में दिख रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया और पूछा, “क्या शहर में शांति और सुरक्षा इसी तरह कायम रखी जा रही है? शहर में गुंडागर्दी क्यों बढ़ रही है?” यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, इस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।