उत्तराखंड में बुधवार 15 फरवरी को मतदान होना है। इस चुनाव में मुख्य रूप से कांग्रेस  और भाजपा आमने सामने हैं। वहीं बीएसपी भी चुनाव में कुछ सीटें अपने नाम कर सकती है। पीछले दिनों हरिद्वार में रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी की वाजपेयी सरकार के समय उत्तराखंड राज्य बनाने की बाद उठाई थी। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा था कि समाजवादी पार्टी ने अलग पहाड़ी राज्य का विरोध किया था जिसके साथ कांग्रेस उत्तर प्रदेश में गठबंधन कर चुकी है। इसके जवाब में कांग्रेस, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में सामिल हुए नेताओं का मुद्दा उठा रही है। कांग्रेस के पक्ष में चलाए जा रहे एक ट्विटर अकाउंट से कहा गया है कि जो कचरा हमने बाहर फेंका मोदी जी ने वो कचरा उठाकर भाजपा में जाल दिया। कांग्रेस बीजेपी के भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में भी बुधवार को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। इसके अलावा इमोम शर्मिला के भी बीजेपी पर पैसे के ऑफर देने के कारण पार्टी बैकफुट पर दिखाई दे रही है।

https://twitter.com/anandraaj01/status/831580951625007106

https://twitter.com/Apsinghtomar3/status/831576864263122954

https://twitter.com/iratnain/status/831575652641804289

https://twitter.com/Aamirian_Rancho/status/831575508706086917