किसी बात को लेकर नाराजगी और अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोगों को आपने देखा होगा। कई बार लोग सरकार या प्रशासन से नाराज होकर मोबाइल टावर पर भी चढ़ जाते हैं जो कि बेहद खतरनाक होता है। अब एक अजीब मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से, जहां शादी की बात को लेकर एक लड़की टावर पर चढ़ गई।

मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का है, जहां 20 साल की एक लड़की मोबाइल टावर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी से उससे शादी करने की मांग की। लड़की ने आरोप लगाया कि उसके 24 वर्षीय प्रेमी ने उसे धोखा दिया है और वह उससे शादी करने के अपने वादे से मुकर रहा है। लड़की के मोबाइल टावर पर चढ़े होने की जानकारी मिलती ही प्रशासन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे।

टावर पर चढ़ी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। लड़की महाराजगंज जिले के सेमरा राजा टोल प्लाजा क्षेत्र के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। पुलिस अधिकारी जल्द ही मौके पर पहुंचे और महिला को वापस जमीन पर लाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया, आखिरकार वे उसे सुरक्षित नीचे लाने में कामयाब रहे।

महिला को जब नीचे उतारा गया तो वह काफी गुस्से में थी, पुरुष के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की बात के बाद ही वह शांत हुई। महिला का एक स्थानीय युवक के साथ प्रेम संबंध था और वह अपने परिवार को उस आदमी से शादी करने के लिए मनाना चाहती थी। लड़का शादी करने से इनकार कर दिया था, यही वजह थी कि वह टावर पर चढ़ गई। पुलिस ने कहा कि आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक़, प्रेमी फिलहाल फरार है, पुलिस अधिकारियों ने उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। युवक के परिवार वालों ने दावा किया है कि लड़का किसी काम से नेपाल गया है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। लड़की के टावर पर चढ़ने की वजह यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।