भारतीय क्रिकेट टीम इस महीने साउथ अफ्रीका के साथ होने वाले टेस्ट, वनडे और टी20 मैंचों के लिए केप टाउन पहुंच चुकी है। केप टाउन पहुंचने के कुछ दिनों बाद ही भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा के साथ शॉपिंग करते हुए दिखाई दिए। शुक्रवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। विराट अपने खेल में व्यस्त हो जाएंगे, इसलिए उन्होंने अनुष्का के साथ समय बिताने के लिए थोड़ा समय शॉपिंग के लिए निकाल लिया। विराट और अनुष्का की केपटाउन में शॉपिंग करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे एक दुकान के बाहर खड़े हैं जिसके सामान पर 50 प्रतिशत सेल चल रहा है।
इस तस्वीर को लेकर ट्विटर यूजर्स विराट और अनुष्का का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। विराट और अनुष्का की एक फोटो शेयर करते हुए एक यूजर ने कैप्शन दिया “विराट- अभी शादी का खर्चा चुका रहा हूं और तू सेल में शॉपिंग कर रही है। अनुष्का- 2 बैग आगे से उठा लेना।” एक ने लिखा “विराट- देखो अनुष्का मैं 50 प्रतिशत वाला नहीं हूं, 100 प्रतिशत वाला हूं।” एक ने लिखा “विराट कोहली वेडिंग प्लानर द्वारा दिए गए बिल को देखते हुए, अनुष्का- बेबी शॉपिंग पर चलें। विराट- मैं जानता हूं एक सही जगह।” एक ने लिखा “विराट ने अनुष्का से कहा- अब इतने रिसेप्शन पर खर्चा करने के बाद सेल में ही शॉपिंग करनी पड़ेगी डार्लिंग।”
Virat Kohli: Dekho Anushka, mein 50% wala nahi mein 100% wala member hoon. pic.twitter.com/Z9pHmxcH5h
— Godman Chikna (@Madan_Chikna) December 31, 2017
RT sarcastic_no “RT SarcasmSeekar: Net worth of virat kohli: 7.1$ million
Net worth of anushka sharma: 3.2$ million
Still shopping on 50% discount pic.twitter.com/aiNkoVQxId“— Idiotic World (@IdioticWorld) December 31, 2017
*Virat looking at the bill from wedding planner*
Anushka: Baby lets go shopping.
Virat: I know just the right place. pic.twitter.com/1Pqs3cT04m— Amit (@Goddamittt) December 31, 2017
Virat to Anushka : Ab itne receptions pe kharcha karne ke baad sale main hi shopping karna padega, darling!! pic.twitter.com/QYsnh4hNqX
— Cherry Dimple (@shailimore) December 31, 2017
आपको बता दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में जाकर गुप्त तरीके से शादी रचाई थी। इस शादी में केवल उनके परिवार और खास दोस्त ही मौजूद थे। वापस भारत आने के बाद दोनों ने 21 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था जिसमें प्रधानमंत्री से लेकर कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। इसके बाद इस नए-नवेले शादीशुदा जोड़े ने 26 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन आयोजन किया था। इस रिसेप्शन में क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड की दुनिया के तमाम शामिल हुए थे।

