डोनाल्‍ड ट्रंप अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति बन गए हैं। राष्‍ट्रपति पद के चुनावों में उन्‍होंने डेमोक्रेटिक पार्टी हिलेरी क्लिंटन को मात दी। इन नतीजों के साथ रिपब्लिकन पार्टी आठ साल बाद सत्‍ता में वापसी करने जा रही है, वहीं ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति होंगे। उन्हें निर्वाचक मंडल के 276 वोट मिले हैं, जबकि हिलेरी के हिस्से 218 वोट ही आए।

उनकी यह जीत भारत में 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत से जोड़कर देखी जा रही है। राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप को बधाई देने की होड़ सी मच गई। ट्विटर यूजर्स ने भी अपने अंदाज में ट्रंप को बधाई दी। लोगों ने भारतीय चुनावों में मोदी सरकार के लिए इस्तेमाल किए गए चुनावी नारे को ही ट्रंप से भी जोड़ दिया। अधिकतर लोगों ने कहा- “अबकी बार, ट्रंप सरकार।” बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी थे, उस दौरान “अबकी बार-मोदी सरकार” का नारा काफी प्रचलन में रहा था।

देखें लोगों के ट्वीट-

https://twitter.com/fearless_india/status/796307754969350144

https://twitter.com/ashrukanpuri/status/796305427105390592

https://twitter.com/pankaj_03/status/796309629936562176

कई यूजर्स ने इसे “हिंदुओं” की जीत माना-