दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के मंगलवार को बयान के बाद से दिल्ली और पंजाब की राजनीति में नई उठापटक शुरू हो गई है। मनीष के बयान से अंदाजा लगाया जाने लगा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। मंगलवार (10 जनवरी) को मोहाली में एक रैली के दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा, ‘आपका वोट केजरीवाल के नाम पर होना चाहिए। मान लीजिए कि वो आपके सीएम कैंडिडेट हैं।’ लेकिन मनीष की ये बात ट्विटर यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आई। अरविंद के दिल्ली छोड़ने के बात पर यूजर्स ने अरविंद पर जमकर चुटली ली। अरिवंद के अलावा भी कई मुद्दे पर ट्वीट किए गए है।

तो वहीं सिसोदिया के इस बयान पर सुखबीर सिंह बादल ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘लोगों को केजरीवाल के लिए वोट देने की बात कहकर मनीष सिसोदिया ने अपने प्लान के बारे में बता दिया। उन्होंने दिखा दिया कि वे लोग पंजाबियों पर भरोसा नहीं करते।’गौरतलब है कि पंजाब में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं जिनके लिए 4 फरवरी को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजों का ऐलान 11 मार्च को किया जाएगा। आम आदमी पार्टी जिसने लोकसभा में चार सीटें जीती थीं उसकी स्थिति पंजाब में मजबूत मानी जा रही है। उसे कांग्रेस और आकाली-बीजेपी के गठबंधन का विकल्प माना जा रहा है। तीनों के बीच कड़ी टक्कर होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

https://twitter.com/ShubhamMalik19/status/818869001254211586

https://twitter.com/Troll_Politics_/status/818814193193259008

https://twitter.com/INDTiranga/status/818852461054226432