दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रोहतक रैली ट्विटर पर रविवार शाम को दो कारणों से छाई रही। पहला तो इस रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल पर जूता फेंका गया तो वहीं दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल ने रैली के दौरान मंच पर नरेंद्र मोदी की तिजौरी लिखा हुई गत्ते की एक तिजौरी से दस्तावेज निकाले। इस रैली के दौरान मनीष सिसोदिया हाथ में माइक लेकर कमेंट्री करते रहते हैं। अरविंद गत्ते की तिजौरी का ताला तोड़ते हैं और मनीष बताते हैं कि ये पीएम मोदी के काले धन की तिजौरी है। उसक बाद अरिवंद केजरीवाल उसमें से कुछ कागज निकालते हैं। इस पर मनीष बोलते हैं इसमें निकले है दस्तावेज, सच्चाई। तब अरविंद माइक पर जाकर बताते हैं कि कागज निकले हैं जी, मोदी जी के सारे इसमें बहीखाते हैं। इसके बाद ट्विटर पर जमकर उनके नाम पर जमकर ट्वीट किए गए।

https://twitter.com/ggiittiikkaa/status/815554223387660288

 

 

 

इससे पहले अरविंद ये भी कह चुके हैं कि पीएम मोदी के पास एक फाइल है जिसमें स्विस बैंक में काले धन रखने वालों की लिस्ट है।
इससे पहले रोहतक रैली के दौरान अरविंद केजरीवाल पर पर जूता फेंका गया है। हालांकि दिल्‍ली के सीएम को चोट नहीं लगी हैं और वे बच गए हैं। वे वहां पर एक रैली के लिए गए थे। इस घटना को लेकर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा, ”मैंने कहा था मोदीजी कायर हैं। आज अपने चमचों से जूता फिंकवाया। मोदीजी, हम भी ये कर सकते हैं पर हमारे संस्कार/तहज़ीब हमें इजाज़त नहीं देते। आप चाहे जूता फिंकवाओ या CBI रेड कराओ, नोटबंदी घोटाले और सहारा बिरला रिश्वतख़ोरी का सच मैं बताता रहूंगा

 

https://twitter.com/jarringtruths/status/815594760526102528