मशहूर पत्रकार और टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। अपने एक्सीडेंट की जानकारी अंजना ओम कश्यप ने खुद ट्वीट कर दी है। दरअसल बुधवार शाम को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मचे सियासी घमासान पर अंजना ओम कश्यप से ट्विटर पर एक यूजर ने पूछ लिया कि आप कहां हैं..टीवी पर नहीं दिख रही हैं। इसी यूजर के ट्वीट के जवाब में अंजना ओम कश्यप ने बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। आपको बता दें कि अंजना ओम कश्यप टीवी टुडे ग्रुप से जुड़ी हुई हैं। अंजना ग्रुप के हिंदी न्यूज चैनल आज तक की स्टार एंकर हैं। अंजना आज तक के साथ ही ग्रुप के अंग्रेजी न्यूज चैनल इंडिया टुडे पर भी एंकरिंग करती हैं। सोशल मीडिया पर अंजना की बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग भी है। सिर्फ ट्विटर पर ही उन्हें 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनको फॉलो करने वालों में से ही लोकेश सानवाल नाम के एक यूजर ने बुधवार शाम को ट्वीट कर पूछा कि मैम आप कहां हो..टीवी पर नहीं दिखाई दे रही हो।
‘Neat’ish Politics in Bihar! Alliance of foes never seemed real, Nitish’s guts exposes Gathbandhan mess! Namo-Nitish it is !#NitishKumar
— Anjana Om Kashyap (@anjanaomkashyap) July 26, 2017
अपने फैन के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अंजना ओम कश्यप ने लिखा कि बिहार के हाइ वोल्टेज पॉलिटिकल ड्रामा वाले दिन मैं टीवी को बहुत मिस कर रही हूं। अंजना ने अपने इस ट्वीट में बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है जिसके बाद वह स्वस्थ होने की कोशिश कर रही हैं। अंजना ने कहा कि जल्द ही वो टीवी पर वापस आएंगी।
Missing TV on a day of such high political drama, met with an accident …recovering, will be back soon! https://t.co/qa5L0pBaN1
— Anjana Om Kashyap (@anjanaomkashyap) July 26, 2017
अंजना के इस ट्वीट ने उनके फॉलोवर्स को चिंता में डाल दिया। अंजना के चाहने वाले उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह देते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे।
Are u all right mam.. plz take care of yourself.. I will pray for ur speedy recovery mam.
— azad||TS (@jlo_azad) July 26, 2017
भगवान से आपकी सेहत की कामना करते हैं।।
— Lokesh sanwal (@Lokeshsanwal3) July 26, 2017
Hope nothing serious. Best wishes.
— Srinivasan Kannan (@kannandelhi) July 26, 2017
Hope everything is fine, get well soon
— Vijay Agarwal (@vijayagr2002) July 26, 2017
@Lokeshsanwal3 what happened to u ? any serious injury?
— Er shadab chouhan (@chouhan_shadab) July 26, 2017
अपने फॉलोवर्स के बार-बार पूछने पर भी अंजना ओम कश्यप ने ये नहीं बताया कि इस दुर्घटना में उन्हें कितनी गंभीर चोटे आई हैं। हालांकि उसके बाद अंजना ने दो ट्वीट और किये। अपने इन दोनों ट्वीट में उन्होंने बिहार की राजनीति और नीतीश कुमार का जिक्र किया है।
Ek ball mein all out !#NitishKumar #NitishEndsBandhan pic.twitter.com/SvO8cMObA4
— Anjana Om Kashyap (@anjanaomkashyap) July 26, 2017
चट Break-up पट Close-up !#NitishGharWapsi
— Anjana Om Kashyap (@anjanaomkashyap) July 27, 2017