भारत में Tik Tok ऐप बेहद पॉपुलर हो चुका है। इस ऐप ने कई लोगों को रातों रात स्टार बना दिया है। फिर चाहे वह मिस्टर फैजू हों या फिर जन्नत जुबैर। टिकटॉक पर लोग अपने डांस की, गाने की या फिर एक्टिंग की छुपी कला को सामने ला खूब नाम कमा रहे हैं। ऐसे ही एक टिकटॉक स्टार हैं गोरव अरोड़ा। गौरव की खासियत ये है कि वह देखने में काफी हद तक भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की तरह लगते हैं। गुमनामी में जी रहे गौरव अरोड़ा ने टिकटॉक पर अपना हुनर दिखा बॉलीवुड में एंट्री मार ली है।

गौरव अरोड़ा अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में सोनम कपूर के साथ ही दलकीर सलमान, अंगद बेदी और संजय कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इन एक्टर्स के साथ टिक टॉक स्टार गौरव अरोड़ा भी फिल्म का आकर्षण हैं।

सोनम कपूर ने फिल्म का एक प्रमोशनल वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस पूरे वीडियो में सिर्फ गौरव अरोड़ा ही नजर आ रहे हैं। गौरव हमेशा की तरह फिल्म में भी विराट कोहली के गेटअप में ही हैं।

सोनम कपूर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें गौरव विराट कोहली का लुक लिए हुए ड्रेसिंग रूम में बैठे हैं। तभी कमेंट्री सुनाई देती है- इंडिया के दोनों ओपनिंग बैट्समैन हो चुके हैं डग पर आउट। अब कैप्टन आएंगे। क्या उनके भी नसीब में है डग या वो बनाएंगे उनका खुद का लक? सुनने में आया है कि कैप्टन आजकल जोया फैक्टर को बहुत मानने लगे हैं। देखते हैं कि इनकी क्या रणनीति रहती है।

https://www.instagram.com/p/B2OBcPdF35p/?

आशिका भाटिया से जन्नत जुबैर तक: Tik Tok ने बदल दी इन लोगों की किस्मत, बना दिया स्टार, देखें PHOTOS