शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर कबीर सिंह रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया की सुर्खियों में लगातार बनी हुई है। फिर चाहे वो इस फिल्म के कंटेंट को लेकर लोगों में बहस हो या फिर फिल्म का रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन। दरअसल फिल्म के मुख्य पात्र कबीर सिंह के हिंसक और नशे के आदी के व्यवहार को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया में कह रहे हैं कि इससे लोगों में गलत संदेश जा रहा है। वहीं तमाम आलोचनाओं के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने रिकॉर्ड 226 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। अब ये फिल्म साल 2019 की सबसे बड़ी हिट होने जा रही है।
इन सबके बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो कबीर सिंह का स्पूफ वीडियो है। वीडियो में एक लड़की दिख रही है जो कबीर सिंह की भूमिका में है। ये कबीर सिंह के शाहिद कपूर की तरह ही खुद को पोट्रे कर रही है।
ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। 48 सेकेंड के इस वीडियो को लोग शेयर कर चुटकी लेते हुए लिख रहे हैं कि इस लेडी कबीर सिंह की तरह ही हमें भी कॉन्फिडेंस चाहिए। वहीं बहुत से यूजर्स लिख रहे हैं कि जिस तरह से ये लड़की एक्टिंग कर रही है उसे अगर शाहिद कपूर देख ले तो सुसाइड कर लेगा।
इस वायरल वीडियो में दिख रही लड़की के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं दिख रही है लेकिन टिकटॉक पर ये saheli_rudra नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। बता दें कि कबीर सिंह को लेकर लोगों के बीच काफी उच्साह बना हुआ है। रिलीज के 10 दिन बाद भी ये फिल्म सिनेमाघरों में जमी हुई है। कबीर सिंह साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक है। शाहिद ने इस फिल्म को अपनी अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म करार दिया है।

