Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर जंगली जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। यूजर्स भी जंगल के जानवरों के बारे में नई चीजों के बारे में जानना चाहते हैं, वे जानवरों के अलग-अलग वीडियो देखने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। लोगों को इस तरह के वीडियो काफी पसंद आते हैं।

अब तक आपने कई वीडियो में देखा होगा कि बाघ, तेंदुआ, शेर या चीता हमेशा दूसरे जानवरों का शिकार करते हैं। जीवों का शिकार करने के लिए इन खूंखार जानवरों को भी कई कोशिशें करनी पड़ती हैं। यहां तक ​​कि अपने शिकार को ढूंढने से लेकर उन पर हमला करने के लिए इन खूंखार जानवरों को कड़ी मेहनत करनी होती है। अक्सर शिकार करने वाले जानवरों के प्रयास सफल भी नहीं होते, कई बार वे कामयाब भी हो जाते हैं लेकिन क्या आपने कभी किसी बाघ को तेंदुए पर हमला करते देखा है?

स्कूल में छात्रा ने बच्ची को दिया जन्म, फिर ‘वो’ किया जिसकी किसी को नहीं थी उम्मीद, चौंका रही पूरी कहानी

इस तरह के वीडियो हमें कम ही देखने को मिलते हैं, इस समय सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ तेंदुए पर हमला करता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर जानवरों के कई वीडियो हैं जो हमारी कल्पना से परे हैं क्योंकि कभी-कभी दो दुश्मन जानवर एक-दूसरे के साथ खेलते नजर आते हैं, तो कई बार दो दोस्त जानवर एक-दूसरे पर हमला करते नजर आते हैं। फिलहाल ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, यह वीडियो तेंदुए पर बाघ के हमले का है।

आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि जंगल में एक बाघ तेंदुए का शिकार करने की फिराक में है। तेंदुए को देखकर बाघ सीधा उसे दोड़ाकर उस पर हमला कर देता है। बाघ को तेज रफ्तार में अपनी तरफ आते देख तेंदुआ भी अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ जाता है। बाघ भी तेंदुए का पीछा करता है और उसके पीछे पेड़ पर चढ़ जाता है। इसके बाद इन दोनों के बीच क्या होता है ये तो ठीक से नहीं दिखाया गया है लेकिन यह रोमांचक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @WildRivals अकाउंट से शेयर किया गया है, इसे अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही कई लोग इस पर कमेंट भी करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”तेंदुआ बहुत फुर्तीला है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”मैंने पहली बार किसी बाघ को तेंदुए का शिकार करते देखा।” तीसरे ने लिखा, “थ्रिलर वीडियो।” एक अन्य ने लिखा, “तेंदुआ बाघ से ज्यादा चालाक है। इस वीडियो पर आपकी क्या राय है?

बर्फीली चोटियों पर ‘डांस’ करते दिखे दुर्लभ स्नो लेपर्ड, IAS ने किया शेयर, लोगों को खूब पसंद आ रहा Viral Video

देखें यह वायरल वीडियो-