आयरलैंड में एक महिला सांसद ने संसद में सबसे सामने एक अंडरवियर लहरा कर दिखाया। ऐसा उन्होंने उस मानसिकता का विरोध जताने के लिए किया, जिसमें ‘पीड़िताओं को ही हमेशा दोषी’ (बलात्कार के मामलों में) मान लिया जाता है। दरअसल, वहां 17 वर्षीय लड़की के बलात्कार के मामले में एक शख्स पर आरोप लगा था। ट्रायल के दौरान बचाव पक्ष की वकील ने ज्यूरी से पीड़िता के कपड़ों को लेकर टिप्पणी की। यही नहीं, वकील ने पीड़िता का अंडरवियर सबूत के तौर पर दिखाते हुए कहा था, ‘आपको देखना होगा कि उसने (लड़की) ने उस वक्त कैसे कपड़े पहने थे। उसने तब लेस (जालीदार) वाला थॉन्ग पहन रखा था।’ बता दें कि इस मामले में 27 वर्षीय आरोपी को बरी कर दिया गया था।

महिला सांसद रुथ कॉपिंगर ने मंगलवार को इसी को लेकर अनोखा विरोध का तरीका अपनाया। उन्होंने नीले रंग का लेस वाला अंडयरवियर डेल (आयरलैंड की संसद) में लहराते हुए नाराजगी जाहिर की। वह बोलीं, “हो सकता है कि यहां पर थॉन्ग्स लहरा कर दिखाना आप सब को खराब लगे…पर यह सोचने वाली बात है कि जब किसी बलात्कार पीड़िता या फिर अन्य महिला का अंडरवियर कोर्ट में दिखाया जाएगा, तो उसे कैसा लगा होगा।” वीडियो में देखें क्या हुआ था उस दौरान-

इससे पहले, कोर्क स्थित कोर्ट में छह नवंबर को आरोपी की वकील एलिजाबेथ ने थॉन्ग पेश कर यह भी कहा था कि क्या यह सबूत काफी नहीं है कि पीड़िता आरोपी को लेकर आकर्षित थी। वह किसी से मिलने या फिर किसी के साथ के लिए पूरी तरह से तैयार थी। वकील ने इसी के साथ यह मामला सहमति से सेक्स का बताया था। यही कारण है कि न केवल देश की बल्कि विदेशों की कई महिलाओं ने भी ‘पीड़िता ही दोषी’ (विक्टिम ब्लेमिंग) को लेकर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक मुहिम छेड़ दी।

पहले आयरलैंड की महिलाओं ने टि्वटर पर लेस वाले अंडरवियर के फोटोज पोस्ट किए। देखते ही देखते कुछ और देशों की महिलाओं ने भी उनकी मुहिम का समर्थन करते हुए टि्वटर पर लेस वाले थॉन्ग के फोटो साझा किए और आरोपी को दोषी ठहराने की मांग उठाई। देखिए खफा औरतों ने कैसे-कैसे ट्वीट्स किए-

https://twitter.com/lilthumper408/status/1062173392780984320

https://twitter.com/1Blllie/status/1063021225067323397

महिलाओं के साथ युवाओं ने भी इस मसले को लेकर रैलियां व धरना प्रदर्शन किए-