29 सितंबर को भारतीय सेना ने इस बात की घोषणा की के सेना ने LOC पर सर्जिकल हमले को अंजाम दिया और सात आतंकी ठिकानों को नष्ट किया जिसमें बड़ी तादाद में आतंकी मारे गए। उरी हमले के दस दिन बाद यह सर्जिकल हमला किया गया था। इस हमले में 19 जवानों की मौत हो गई थी। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को पाकिस्तान ने फर्जी बताते हुए भारत के सर्जिकल हमले के दावे को खारिज कर दिया। पाकिस्तान ने भारत के सर्जिकल हमले के दावे को स्वांग बताया था। पाकिस्तानी अखबारों ने भारत के सर्जिकल हमले को स्वांग बताते हुए कहा कि भारत ने अपने लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए यह कहानी गढ़ी है। एक ट्विटर यूजर ने भारत और पाकिस्तान के अखबारों की तस्वीर पोस्ट की। इस पोस्ट में यह दिखाया गया कि किस तरह दोनों देशों के अखबारों ने इस पूरे घटनाक्रम की कवरेज की। इन तस्वीरों से पता चलता है कि दोनों देशों ने घटना की बिल्कुल विपरीत कवरेज की।
पाकिस्तान के बाद भारत ने भी पाकिस्तान के दावे को खारिज किया। पाकिस्तान ने दावा किया था कि पाक सेना ने 8 भारतीय सैनिकों को मारा और एक को कैद कर लिया है। पाकिस्तान के अखबार द नेशन ने लिखा कि भारत अपने सर्जिकल स्ट्राइक को बेंचने में असफल रहा। वहीं द ट्रिब्यून ने भारत के दावे को स्वांग बताया। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत का दावा सच नहीं है। उन्होंने कहा, ‘भारत ने बुधवार रात को नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया और हल्के हथियारों से गोलीबारी की।’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी बलों ने भारतीय गोलीबारी का कड़ा जवाब दिया। पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ) ने भी भारत के आतंकी शिविरों को लक्ष्य कर किए गए हमलों के दावे को खारिज किया है। पीएएफ ने एक बयान में कहा, ‘पाकिस्तान ऐसे हमलों का जवाब देने के लिए तैयार है।’
Interesting contrast of Indian & Pakistani newspaper headlines. Images via @ravishkt & @misbahAzam pic.twitter.com/vFHRkaahXV
— SamSays (@samjawed65) September 30, 2016