Japanese Man wants to be god of Marriage: कोई शख्स एक से अधिक शादी कर ले तो लोग तरह-तरह की बातें करने लगते हैं। वहीं, शादीशुदा होते हुए गर्लफ्रेंड रखने वालों को तो समाज में काफी बदनामी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर कोई शख्स चार शादियां कर ले तो आप क्या कहेंगे। वहीं, चार पत्नियों के रहते हुए दो गर्लफ्रेंड भी बना लें तो अपनी प्रतिक्रिया क्या होगी। भारत में तो ऐसे शख्स को सामाजिक और कानूनी तौर पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन जापान में एक शख्स ने ऐसा किया है और वो काफी आरामदायक जिंदगी बिता रहा है।

बल्कि ‘गॉड ऑफ मैरेज’ बनना है शख्स का सपना

जापान के होक्काइडो के रहने वाले 36 साल के युता वतनबे अपनी असाधारण लाइफ स्टाइल के लिए इनदिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वे बीते 10 साल से बेरोजगार हैं लेकिन शानदार जीवन बिताते हैं। जीवन में उनका लक्ष्य कोई नौकरी हासिल करना या पैसे कमाना नहीं है, बल्कि ‘गॉड ऑफ मैरेज’ बनना है।

इंस्टाग्राम पर incredible.humans नाम के हैंडल से युता की कहानी शेयर की गई है। युता मौजूदा समय में चार पत्नियां और दो गर्लफ्रेंड के साथ रहते हैं। हालांकि, उन्होंने आधिकारिक तौर पर कोई शादी रजिस्टर नहीं किया है।

शादी करने का विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं युता

इंस्टाग्राम पोस्ट की मानें तो युता का लक्ष्य सबसे ज़्यादा शादी करने का विश्व रिकॉर्ड बनाना है और उनका सपना है कि 56 बच्चे पैदा करें। उनके पहले से ही 10 बच्चे हैं।

युता अपने घर में अपनी तीन पत्नियों और दो बच्चों के साथ रहते हैं। घर में वो खाना पकाने और बच्चों की देखभाल का ध्यान रखते हैं। उनका महीने का खर्च लगभग 9,14,000 येन यानि भारतीय रुपयों में 5 लाख रुपये है। यह खर्च पूरी तरह से उनकी पत्नियां और गर्लफ्रेंड उठाती हैं।

ब्रेकअप के बाद अजब-गजब सफर की शुरुआत

छह साल पहले ब्रेकअप के बाद युता ने इस अजब-गजब सफर की शुरुआत की। तब से उन्होंने डेटिंग ऐप्स के ज़रिए नए पार्टनर ढूंढे हैं, जिनमें उनकी मौजूदा पत्नियां और गर्लफ्रेंड भी शामिल हैं।

युता इस बात पर ज़ोर देते हैं कि उनके घर में सभी लोग एक-दूसरे से प्यार करें और साथ रह कर एक-दूसरे से मज़बूत रिश्ता रखें। हाल ही में एक जापानी टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपने परिवार को आगे बढ़ाने के बारे में अपनी इच्छा व्यक्त की, क्योंकि वो “गॉड ऑफ मैरेज” बनने के अपने सपने को साकार करने की ओर काम कर रहे हैं।