फैजान पटेल नाम का शख्स जो हाल में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगने के बाद चर्चा में आ गया था। उसके कुछ पुराने ट्वीट्स निकालकर लोग अब उसपर निशाना साध रहे हैं। दरअसल, फैजान अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर इटली जाना चाहता था लेकिन उसकी पत्नी का पासपोर्ट कुछ दिन पहले ही खो गया था। ऐसे में फैजान ने ट्विटर पर सुषमा स्वराज के मदद मांगी। सुषमा स्वराज को जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली उन्होंने तुरंत मदद का आश्वासन दिया। सुषमा के इतनी जल्दी एक्शन में आने को देखकर फैजान काफी खुश हुआ। उसने ट्वीट करके सुषमा का शुक्रिया भी किया। इतनी ही नहीं उसकी पत्नी ने भी सुषमा का शुक्रिया किया था।

लेकिन सोशल मीडिया पर सुषमा का फैजान के लिए रिप्लाई आते ही वह लाइमलाइट में आ गया। लोग उनके ट्विटर को घंगालने लगे। यही नहीं उनका फेसबुक अकाउंट भी निकाल लिया गया। लोगों को फैजान के अकाउंट पर पीएम मोदी, सुषमा स्वराज और बीजेपी के खिलाफ कई सारे पोस्ट मिले। फिर लोगों ने इनको सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया। एक ट्वीट में उन्होंने सुषमा-मोदी की फोटो पर अभद्र टिप्पणी की थी, दूसरे में उन्होंने सुषमा और ओबामा की फोटो का मजाक बनाया था। वहीं फैजान के ऐसे ट्वीट भी शेयर किए जा रहे हैं जिसमें उनकी तरफ से बीजेपी और मोदी के खिलाफ बातें लिखी गई थीं।

ये ट्वीट फैजान की तरफ से किए गए थे।

Read Also: सुषमा की ‘हनीमून हेल्पलाइन’, इस बार हनीमून पर जा रहे पति-पत्नी की मदद की

इसके बाद सुषमा ने यह ट्वीट किया।

https://twitter.com/SushmaSwaraj/status/762698227271421952

फिर लोगों ने ये ट्ववीट दिखाने शुरू कर दिए।

https://twitter.com/MrStark__/status/762724228642766848

https://twitter.com/arungokulvs/status/762744841235156993