केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने कैबिनेट में एक बड़ी फेरबदल की है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में यह बदलाव होने की खबर कई दिनों से सियासी गलियारे में थी। मोदी मंत्रिमंडल में 15 कैबिनेट, 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रिमंडल बदलाव से पहले ही कई मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह कुछ नए चेहरे को जगह दी गई है। मंत्रिमंडल में हुए इस बदलाव पर पूर्व आईएएस अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने मोदी सरकार पर तंज कसा है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कैबिनेट विस्तार को अंको के जरिए बताया है। उन्होंने लिखा कि कैबिनेट विस्तार में 43 कठपुतली अंदर व 12 कठपुतली बाहर। उन्होंने आगे लिखा कि लेकिन जीरो में कुछ भी जोड़ो या कुछ भी घटाओ, रहेगा तो जीरो ही। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए लोगों से पूछा कि बताइए यह जीरो कौन है?

उनके ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि, ‘सभी सीनियर नेताओं को 2022 तक उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार के लिए फ़्री किया गया है और कुछ नहीं। अब देखना सब कैसे काम पर लगते हैं, वैसे भी यही कर रहे थे पहले भी पर अब कोई ये नहीं कहेगा कि मंत्री काम छोड़ कर प्रचार कर रहे हैं।’ एक ट्विटर अकाउंट से कमेंट आया कि कोई फायदा नहीं होने वाला सिर्फ बंदर बदले जा रहे हैं मदारी पहले वाला ही है।

@rishimeena_18 एक टि्वटर हैंडल से मोदी की लीडर से पर बात करते हुए लिखा गया कि, ‘मोदी में वैश्विक लीडरशिप के कोई भी गुण नहीं है। जो आदमी अपनी नाकामियों का ठीकरा अपनी टीम पर फोड़े और उनकी कामयाबी अपने सर पर बांधे वह कभी भी अच्छा लीडर नहीं हो सकता।’ एक अकाउंट से कमेंट आया कि विस्तार भी तो कठपुतली नचाने वाला बहरूपिया ही कर रहा है।

एक टि्वटर यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अपने आप को साफ सुथरा दिखाने के लिए यह सभी कठपुतली मंत्रालय से बाहर किये गए सबको पता है कि कोई भी मंत्री अपने मन से ट्वीट तक नही कर पाता यह सब चुनाव की रणनीति का हिस्सा है सब जानते हैं। @shivendra0810 ट्विटर अकाउंट से सूर्य प्रताप सिंह से सवाल पूछते हुए लिखा गया कि, ‘0 मोदी जी है, और वो 0 है जिसके बिना किसी गिनती की कोई गिनती संभव नही है 9 के बाद। अब बताओ किसी संख्या के आगे 0 लगाते जाओ तो उसका क्या महत्व है।’