दुनिया में बहुत से स्टंटमैन है और एक से बढ़कर एक करतब दिखाते हैं। पाकिस्तान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स को खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाया गया है। इस स्टंट को देखकर को देखकर आप अपने आखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे कि क्या कोई शख्स ऐसे स्टंट भी कर सकता है। वीडियो में दिखाई देने वाला शख्स आंखों से पत्थर उठा लेता है और मुंह से लोहे की रॉड को मोड़ देने वाले जैसे खतरनाक स्टंट करता है। यह फुटेज पाकिस्तान के किसी स्टंट स्कूल का बताया जा रहा है। करीब एक मिनट की इस क्लिप को कमजोर दिलवाले लोग नहीं देख सकेंगे।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स के लोहे की कंटीली जाली को अपने गले और शरीर में लपेटे हुए और लोहे की नोंकदार कीलों पर खड़ा हुआ है। वह मेटल क्लिप को आंखों की नीचे वाली पलक (eyelids) से जोड़ देता है और पत्थर को उठा लेता है। वह काफी समय तक पत्थर को इसी तरह से लटकाए रखता है। बाद में वहीं शख्स अपने मुंह से लोहे की छड़ को मोड़ देता है। वीडियो में कुछ और स्टंट भी है। ये स्टंट पाकिस्तान ने ब्लूचिस्तान, Mastung समेत अन्य जगहों पर लिया गया है।

वीडियो के अगले भाग किसी स्टंट स्कूल का नजर आ रहा है। इसमें दिखाई दे रहा कि कुछ बच्चे बैठे हुए है और स्टंट करने वाला शख्स बच्चे स्टंट करवाता है। बच्चा कील पर खड़ा हो जाता है और पूरा पीछे की ओर मंड जाता है। उसके दोनों हाथ और पैर लोहे के कीलों के प्लेटफॉर्म पर है। वहीं, एक दूसरे लड़के की दोनों टांगों को बाधकर रस्सी से दोनों ओर से खींचा जाता है। लड़का पूरे ताकत के साथ गाड़ियों को आगे बढ़ने से रोके रखता है।

https://www.youtube.com/watch?v=MnKnYWIyPns