मकड़ी का साइज देखकर लगता है कि यह कितनी छोटी है और क्या कर सकती है? लेकिन एक मकड़ी सांप को पानी पिला सकती है मतलब कि सांप से लड़ भी सकती है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें मकड़ी सांप से भिड़ जाती है। वह लगातार सांप ब्राउन सांप पर वार करती है। इस वीडियो को यू-ट्यूब पर 15 फरवरी को शेयर किया गया था। तब से इसे करीब चार लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बता दें कि ब्राउन स्नैक दुनिया का दूसरा सबसे जहरीला सांप है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक ऑस्ट्रेलियन वेयर हाउस में सांप मकड़ी के जाले में फंस जाता है। जैसे ही हम अपने घर में आए बिना बुलाए मेहमान को पसंद नहीं करते। उसी प्रकार इस मकड़ी को भी बिना बुलाए घर में घुसे सांप का आना पसंद नहीं आता है। जिसके बाद दोनों के बीच जंग शुरू हो जाती है। सांप मकड़ी के जाल में फंस जाता है और गुस्साई मकड़ी सांप के करीब जाकर लगातार हमला करती है। यह लड़ाई कहां खत्म होती है इस बात का पता नहीं चल पाता है।
यह वीडियो सबसे पहले North Vic Engines Cobram द्वारा अपने फेसबुक पर 15 फरवरी को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो को 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, जिसमें लिखा है कि बेबी स्नैक हमारे घर में घुसा और मकड़ी ने उसे पकड़ लिया और हमारे लिए मार दिया! बहुत से लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट्स किया है। कुछ लोगों का कहना है कि सांप को पतली सी डोरी से बांधा गया है। हालांकि फेसबुक पेज ने इसे गलत बताया। वहीं अन्य लोगों ने लड़ाई में हारने वाले को लेकर सहानुभूति व्यक्त की है।
गौरतलब है कि इससे पहले में दो सांपों के बीच लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। साउथ अफ्रीका के म्योपॉन्गा में शनिवार को सांपों की लड़ाई की हैरान कर देने वाला सामने आया था। यू-ट्यूब पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बहुत ही जहरील माने जाने वाली ब्राउन स्नेक, लाल बैली ब्लैक स्नेक के जबड़ों में फंसा हुआ है। वीडियो पोस्ट करने वाले सीन शॉ ने वीडियो में दिए कैप्शन में बताया कि लाल-काले सांप ने भूरे सांप को पकड़ने और हमला करना से पहले रोड पर पीछा करके पकड़ा। ब्राउन सांप अपने से बड़े शिकारी सांप के जबड़े से बचने की बहुत कोशिश करता है लेकिन उसकी सारी कोशिश नाकाम साबित होती है। वह बड़े सांप को बार-बार डसता है।
