दक्षिण अफ्रीकी लेखिका शबनम खान ने चीन प्रवास के दौरान व्यावसायिक शहर शंघाई की एक दिलचस्प घटना का जिक्र किया। टि्वटर पर किए गए उनके ट्वीट्स देखते ही देखते सोशल मीडिया में वायरल हो गया। उनकी कहानी को भी लोगों ने खूब पसंद किया। दरअसल, शबनम ने शंघाई में एक बिल्डिंग की छत पर बिना शादी के ‘दुल्हन’ बनने की कहानी बयां की थी। उन्होंने बताया कि लिखने-पढ़ने के सिलसिले में वह चीनी शहर में छह महीने तक रुकी थीं। इस दौरान वह वीचैट (व्हॉट्सऐप की तरह चीन का लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप) पर कई ग्रुप से जुड़ गई थीं। ऐसे ही एक फ्रेंड ग्रुप से उन्हें ‘वेडिंग पार्टी’ में शिरकत करने का निमंत्रण मिला था। शबनम ने बताया कि उन्हें यह निमंत्रण बेहद दिलचस्प लगा था, लिहाजा इसमें शिरकत करने का मन बना लिया था। हालांकि, ग्रुप के एक सदस्य ने इसको लेकर उन्हें सवाधान किया और इसे प्रचार अभियान का एक तरीका बताया था। साथ ही सलाह दी थी कि ऐसे किसी कार्यक्रम में सोच-समझ कर शामिल हों। ऐसे में उनकी वेडिंग पार्टी में शामिल होने की रुचि जाती रही थी।
So today I'm going to tell you the Strange Story of How I Ended up as a Bride on a Rooftop in Shanghai.
— Shubnum Khan (@ShubnumKhan) June 3, 2018
And pretty soon I'm making friends with all the brides and we're comparing dresses and notes about our wedding ('he wanted something small but I put my foot down, he must know who's the boss'). pic.twitter.com/Bd3tIv5zl3
— Shubnum Khan (@ShubnumKhan) June 3, 2018
शबनम ने अगले ट्वीट में बताया कि एक दिन उनका मूड बहुत खराब था और काम करने की बिल्कुल इच्छा नहीं थी। संयोग से वह वेडिंग पार्टी का ही दिन था। ऐसे में उन्होंने इस दिलचस्प पार्टी में जाने का फैसला कर लिया। उन्होंने बताया कि जिस होटल में वह रहती थीं, वहां से वेडिंग पार्टी का स्थल काफी दूर था और वहां मेट्रो भी नहीं जाती थी। शबनम के अनुसार, कैब का किराया बहुत ज्यादा था, इसलिए वह 30-40 मिनट तक पैदल चल पार्टी स्थल पर पहुंची थीं। बिल्डिंग के मुख्य द्वार पर तैनात एक व्यक्ति शबनम को अंदर ले गया और एक कमरे में धक्का दे दिया था। उस कमरे में वेडिंग ड्रेसेज का अंबार था। इनमें से एक ड्रेस चुनकर उन्हें पहनना था। शबनम ने ऐसा ही किया। कुछ ही देर के बाद वह शादी के पोशाक में थीं। उन्होंने आगे लिखा कि वहां मौजूद सभी लोग खाने-पीने में मगन थे। बकौल शबनम, कुछ ही देर में सेल्फी लेने का सिलसिला भी शुरू हो गया था। मौज-मस्ती के बीच वह वेडिंग ड्रेस में शंघाई की उस बिल्डिंग की छत पर थीं। दुल्हन के रूप में, लेकिन बिना पति के। अफ्रीकी लेखिका ने बताया कि वह उनके जीवन का सबसे बेहतरीन पल था।