आनंद आहूजा से शादी के बाद फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर ने नाम बदल लिया। ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर उन्होंने सोनम के(कपूर) आहूजा कर दिया। इस पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व टीवी पत्रकार आशुतोष ने सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा-अभी देखा कि सोनम कपूर ने नाम बदलकर सोनम कपूर आहूजा कर लिया है। आखिर महिलाएं ही क्यों पतियों का नाम जोड़ती हैं, पुरुष क्यों नहीं ऐसा करते।क्या वे पत्नियों को कम प्यार करते हैं।या फिर महिलाएं अब भी पुरुषों से ही पहचान प्राप्त करतीं हैं।यह बंद होना चाहिए यदि महिला पुरुषों से खुद को बराबर मानती हों तो।

सोनम कपूर के नाम बदलने पर आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष का ट्वीट।

आशुतोष ने एक और ट्वीट किया, जिसमें कहा-मेरी पत्नी मेरा नाम आगे नहीं लिखतीं, मेरी बहन भी पति का नाम नहीं लिखतीं, अगर महिला और पुरुष बराबर हैं तो उन्होंने समानता की लड़ाई लड़नी चाहिए।अगर पुरुषों से महिलाएं बराबर हैं तो उन्होंने खुद की पहचान रखनी होगी, दूसरे के नाम से नहीं पहचाना जाना चाहिए।आशुतोष कुमार के इस ट्वीट पर लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।

सोनम कपूर के नाम बदलने पर आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष का ट्वीट।

हुकुमदेव नामक ट्विटर अकाउंट यूजर्स ने ट्वीट किया-इसके लिए मोदी जिम्मेदार हैं, केजरी को बोलो कि इस मसले पर आमरण अनशन करें।श्रुति मेहता ने तंज कसते हुए ट्वीट किया-एक नकारात्मक इंसान हर चीज में नकारात्मकता देखता है।मेरा मानना है कि यह किसी का विशेषाधिकार है कि वह अपने नाम के साथ पति का नाम जोड़े। फिर भी आपके तर्क के हिसाब से देखें तो आप साड़ी कब पहनेंगे, अगर आप भी महिला-पुरुष को बराबर मानते हैं। महिलाएं तो फार्मल कपड़े भी पहनती हैं।

सोनम कपूर के नाम बदलने पर आप नेता आशुतोष के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

रुद्र गुरु नामक ट्विटर हैडल ने लिखा-अरे शुरू से ही बोला जाता है, सीता- राम,राधा -कृष्ण, गौरी – शंकर कभी इनको उल्टा सुना है।हम उस परंपरा को मानते है जहाँ स्त्री को हमेशा सम्मान देते है। नाम , कुल ये सब अपनी जगह सही है। इसपे अलग से बहस की जा सकती है। सुनीता जोशी ने लिखा-अपना नाम बदलकर पहले शुरुआत कीजिए, नाम बदलना उनका निजी मामला है। शैली द्विवेदी ने लिखा-मैं आपके नाम में पत्नी का नाम देखने में असमर्थ हूं, क्या आप पत्नी को कम प्यार करते हैं।

सोनम कपूर के नाम बदलने पर आप नेता आशुतोष के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।