लद्दाख के बर्फीले पहाड़ों से एक बेहद खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्नो लेपर्ड (हिम तेंदुए) मस्ती करते नजर आ रहे हैं। स्नो लेपर्ड को “पहाड़ों के भूत” के नाम से भी जाना जाता है। इस वीडियो को आईएएस सुप्रिया साहू ने शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

दरअसल, हिम तेंदुए हिमालय की बर्फीली चोटियों पर रहते हैं, इनका दीदार बेहद कम हो पाता है। IAS सुप्रिया साहू ने लद्दाख के बर्फ से ढकेज़ांस्कर क्षेत्र में दो हिम तेंदुओं का वीडियो शेयर किया था, दोनों हिम तेंदुएं आपस में मस्ती करते दिख रहे हैं। प्रकृति का ये नजारा देख किसी का भी मन अच्छा हो जाएगा। चंचल हिम तेंदुए दौड़ रहे हैं, मस्ती कर रहे हैं और खेल रहे हैं। वन्यजीव प्रेमियों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो को मूल रूप से टूर ऑपरेटर ताशी त्सावांग ने कैप्चर किया है। वीडियो में हिम तेंदुओं की मनमोहक झलक देखकर लोग रोमांचित हो रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो पर काफी कमेंट्स भी कर रहे हैं।

आदमखोर शेरों का झुंड, जंगल में 5 दिनों तक भटका बच्चा, जिंदा बचने के लिए लगाई अनोखी जुगाड़, देखें Viral Video

आईएएस सुप्रिया साहू ने कहा- जीवों का खूबसूरत डांस

आईएएस सुप्रिया साहू ने इस नजारे को जंगली जीवों के खूबसूरत डांस के रूप में बताया है, तेंदुओं की सुंदरता देखने लायक है। वायरल वीडियो में बर्फ से लदी ज़ांस्कर घाटी में यानी उनके घर में स्नो लेपर्ड्स को मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वे उछल-कूद कर रहे हैं, वे बर्फ का मजा ले रहे हैं। दुर्लभ स्नो लेपर्ड को का यह अंदाज देख हर कोई हैरान है। लोगों का कहना है कि सच में एक तरह से स्वर्ग है। दूसरे ने लिखा यह आंखों को सुकून देने वाला है।

बता दें कि भारत में हिम तेंदुए अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में पाए जाते हैं। हालांकि इन्हें खेलते हुए कैप्चर करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इनकी तस्वीरें और वीडियो बेहद कम ही सामने आ पाते हैं। दरअसल, हिम तेंदुए अकेले ही रहते हैं इसलिए इन्हें एक साथ इस तरह देखा जाना रोमांचक है। ये काफी अच्छे शिकारी हैं, जो अपने वजन से तीन गुना ज्यादा शिकार को मार सकते हैं।

देखिए वायरव वीडियो-