Snake Viral Video: सांप को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं, कई तो इतने अधिक डरते हैं कि चाहते हैं कि जिंदगी में कभी सांप से पाला न पड़े। सावन का महीना चल रहा है, इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की के गले में जहरीला नाग लिपटा हुआ दिख रहा है। इस बीच लड़की कई तरह का मुंह बना रही है, जिससे साफ पता चलता है कि वह डर रही है मगर हिम्मत भी दिखा रही है। मुझे लूट लिया भाई… अमेरिकी व्लॉगर को भारत में बंदरों ने इस तरीके से लूटा, Viral Video देख लोगों की नहीं रुक रही हंसी
वीडियो के बैकग्राउंड में शिव भगवान का भजन चल रहा है। वह आंख बंद कर मन ही मन प्रार्थना कर रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर sakshi_bajpai_pandit नामक यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक चार लाख लोगों ने लाइक कर लिया है वहीं कमेंट में बाढ़ आ गई है। लोग एक-दूसरे को सावन की बधाई दे रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, श्रावण के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग लड़की के हिम्मत की दाद दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के गल में सांप लिपटे हुए रेंग रहा है। वह लड़की के गले और चेहरे के चारों ओर रेंग रहा है। इतना ही नहीं वह अपने फन से लड़की के गाल को छू भी रहा है मगर डसता नहीं है। लड़की कुछ बोल रही है और फिर आंख बंद कर लेती है। सांप जहरीला नाग है मगर वह लड़की को कुछ करता नहीं है। लड़की डर के मारे कभी आंखे बड़ी करती है तो कभी बंद कर लेती है। लोग इसे महादेव की कृपा बता रहे हैं। हालांकि कई लोगों का कहना है कि यह खतरनाक हो सकता है। कुछ का कहना है कि आप बड़ी हिम्मती हो तो कुछ का कहना है कि बहन ये मत करो। खैर, इस वीडियो पर आपकी क्या राय है? लड़की के चहेरे पर एक साथ डर और खुशी दोनों देखी जा सकती है, हालांकि देखने वाले के रोंगटे खड़े हो सकते हैं। रोड पर कचरा उठा रहे साधारण से दिखने वाले इस शख्स की असलियत जान रह जाएंगे दंग, आनंद महिंद्रा ने की तारीफ- ‘सड़क के शांत योद्धा’ जीत लिया दिल