इन दिनों प्रैंक वीडियोज के नाम पर लोगों के साथ मजाक करने का मानों ट्रेंड की चल पड़ा हो। यूट्यूब पर प्रैंक वीडियोज की बाड़ सी आ गई है। एक साथ कई सारे चैनल्स इन पर दिन रात काम कर रहे हैं। मगर कई बार ये प्रैंक खुद पर भारी पड़ जाते हैं। ऐसा ही हुआ Funk You चैनल के लोगों के साथ।
Funk You के एक नए प्रैंक वीडियो में वह लड़के और लड़कियों को नकली सांप दिखाकर डरा रहे थे। ये लोग चुपके से आते और लड़कियों के बैग में सांप को बांधकर चले जाते थे। जैसे ही बेचारी लड़की को सांप दिखता वह सब कुछ गिराकर भाग जाती थी। इतना ही नहीं एक बार तो इनके चक्कर में एक लड़का गिर तक गया। हालांकि कई लड़कियां तो इसे हंसी में टाल गईं, लेकिन एक लड़की ने प्रैंकबाज लड़के को जबरदस्त सबक सिखा दिया।
दरअसल सफेद टॉप और ब्लैक जींस पहने यह लड़की आराम से सीढ़ियों पर बैठी थी। तभी इस प्रैंकबाज टीम के एक सदस्य ने लड़की को नकली सांप दिखाकर डराना चाहा। लड़की को इशारा करके बताया गया कि पीछे सांप है। यह लड़की इतना डर गई कि पहले तो उसने हाथ में ली हुई बुक को फेंक दिया और फिर दौड़ पड़ी। लड़की इतनी सहम गई थी कि तुरंत सीढ़ियों से फिसल गई। लेकिन जब उसे बताया गया कि यह सिर्फ एक प्रैंक था, तो लड़की ने बिना सेकेंड गंवाए तमाचा जड़ दिया। नीचे देखें वीडियो-
Read Also: अजगर के साथ सेल्फी लेते वक्त हुआ ऐसा कि देखकर हो जाएंगे हैरान