Snake in Classroom Viral Video: नोएडा के एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में लेक्चर चल रहा था। शिक्षक क्लास में छात्रों को पढ़ा रहे थे। उसी समय एसी वेंटिलेशन से सांप निकलकर रेंगने लगा। छात्रों ने सांप को देखा तो उनके होश उड़ गए। क्लास में शोर मचने लगा। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे कई लोगों ने सोशल मीडिया एक्स और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
पढ़ाई कर रहे थे छात्र, सांप ने मचा दी दहशत
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, क्लास में लेक्चर चल रहा है। शिक्षक क्लास में मौजूद छात्रों को पढ़ा रहे हैं। इसी बीच सांप एसी के वेंटिलेशन से फुफकार मारता है, अचानक छात्रों का ध्यान सांप पर जाता है और सभी के होश उड़ जाते हैं। सांप एसी वेंट से निकलकर रेंगने लगता है। वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सोचिए जो शिक्षक और छात्र क्लास में होंगे उनका क्या हाल रहा होगा।
क्लास में सांप निकलने के बाद क्लास में दहशत फैल गई। सांप के निकलने के कारण क्लास बाधित हो गई। वीडियो में कुछ छात्रों को सांप का वीडियो शूट करते हुए देखा जा सकता है। वहीं कई छात्रों को घबराए हुए भी देखा जा सकता है।
डर के मारे कुर्सी पर चढ़े छात्र
बता दें कि इस घटना से छात्रों में दहशत फैल गई। एक छात्र तो डर के मारे कुर्सी पर चढ़ गया। छात्रों द्वारा रिकॉर्ड किया सांप का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। सांप की इस वीडियो अब तक 50 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वहीं कमेंट बॉक्स में भर-भर के लोगों का रिएक्शन आ रहा है।
असल में नोएडा शहर के विश्वविद्यालय के क्लास रूप में सांप निकलने की कल्पना करना ही अजीब है, इसलिए इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। फिलहाल बारिश के कारण सापों के निकलने की घटना अधिक सामने आ रही है। हाल ही में ऐसी ही एक घटना ग्रेटर नोएडा में सामने आई थी, जहां एक अजगर ने नीलगाय को अपने कब्जे में लिया हुआ था। वैसे इस घटना पर आपकी क्या राय है।