सोशल मीडिया में कांग्रेस नेता परेश धनानी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता एक जहरीले सांप से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक हाथ से सांप को पकड़ रखा है। जानकारी के मुताबिक अबतक हजारों लोगों द्वारा देखे जा चुके इस वीडियो को सबसे पहले खुद कांग्रेस नेता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। शेयर किए गए इस वीडियो के मुताबिक एक जहरीला सांप परेश धनानी के घर में घुस गया। हालांकि सांप को देखकर कांग्रेस नेता बिल्कुल डरे नहीं बल्कि उसे हाथ से पकड़ उसके साथ खेलने लगे। वीडियो में उन्हेंने सांप की पूछ पकड़ रखी है। कांग्रेस नेता के अलावा कुछ अन्य लोग भी उनके आसपास नजर आ रहे हैं। हालांकि कुछ देर बाद परेश धनानी से सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

गौरतलब है कि वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक कमेंट यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह जानवरों के प्रति क्रूरता है। कांग्रेस नेता को वन विभाग की मदद से उस सांप को हटा देना चाहिए था। एक कमेंट में लिखा गया कि लाजवाब…जहरीले सांप से खेल हे हैं कांग्रेस नेता तो। सूरमा भोपाली लिखते हैं, ‘किसका जहर सबसे ज्यादा खतरनाक होगा। वैसे कांग्रेस विधायक का कटा पानी भी नहीं मांगेगा।’

कमल लिखते हैं, ‘एक कांग्रेसी अपने सपोले के ट्रेनिंग दे रहा है।’ गुप्ता नाम से ट्विटर यूजर लिखत हैं, ‘हाथ में बिन तो है ही नहीं, पर ऐसी कौन सी तकनीक और टैलेंट कांग्रेस नेताओं के पास है कि कितनी भी जहरीले वस्तु को खुद हटाते हैं।’ राजकुमार शर्मा लिखते हैं, ‘उनकी ही बिरादरी का है, तो डर किस बात का।’ बिमलेश कुमार लिखते हैं, ‘लगभग सभी नेताओं के चरित्र सापों से प्रेरित हैं।’