Doomsday Fish Viral Video: सोशल मीडिया पर दुर्लभ डूम्सडे फिश का वीडियो वायरल हो रहा है, इसे स्पेनिश शहर लास पालमास के समुद्र तट पर देखा गया है। मछली तड़पते हुए पानी से बाहर तट पर आती है और फिर मर जाती है। इस दुर्लभ मछली के इस तरह जमीन पर दिखाई देने और फिर मर जाने पर तरह-तरह की बाते हो रही हैं। इस मछली को बुरी खबरों की अग्रदूत माना जाता है। बीते समय में ओरफिश के दिखने पर भूकंप जैसी तबाही होने का दावा किया गया है, हालांकि वैतज्ञानिक इस तरह के दावे को नकारते हैं।

“अब तो बस जान लेना ही बाकी है…” गोभी खाने पहले अब महिलाएं 100 बार सोचेंगी; Viral Video देख उड़ जाएगी नींद

वायरल वीडियो के अनुसार, अटलांटिक महासागर के कैनरी द्वीप समूह में स्पेनिश शहर लास पालमास के समुद्र तट पर दुर्लभ डूम्सडे फिश देखी गई, इसे प्रलय मछली भी कहा जाता है। प्रलय मछली समुद्र के किनारे आई और तड़पकर मर गई। असल में यह फिश समुद्र के किनारे कभी दिखाई नहीं देती है, लोगों का मानना है कि जब यह मछली समुद्र के किनारे देखी जाती है तो कुछ बुरा होता है। अतीत में इस मछली के दिखाई देने पर भूकंप का दावा किया जाता रहा है।

इस वीडियो को आरटी इंडिया ने एक्स पर शेयर किया है, वीडियो में यह मछली समुद्र के तट पर आते हुए दिखाई दे रही है। इस फिश की प्रजाति दूसरी मछलियों के मुकाबले काफी कम है। वीडियो में यह मछली बाहर आती है और कुछ सेकेंड में मर जाती है। लोगों ने मछली को पकड़कर पानी में छोड़ने की कोशिश की मगर वे सफल नहीं हो सके, इस मछली काफी अलग दिखती है। इसरे सिर पर छोटी सी लाल हड्डी होती है। समुद्र तट के पास मौजूद लोगों ने मछली को दोबारा पानी में छोड़कर उसको बचाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इस मछली की बनावट काफी अलग होती है और इसके सिर पर छोटी लाल हड्डी होती है।

प्रलय की बात क्यों?

जापानी लोक कथाओं के अनुसार, गहरे समुद्र में रहने वाली इस मछली को आपदा की निशानी माना गया है। कहा जाता है कि 2011 का फुकुशिमा भूकंप के आने से पहले भी समुद्र किनारे ओरफिश देखी गई थी। इसके पहले लॉस एजिल्स में भूकंप आने से पूर्व में मेरिका के कैलिफोर्निया में भी एक ओरफिश समुद्र से बाहर आई थी।

वैज्ञानिका का क्या कहना है?

हालांकि वैज्ञानिको का कहना है कि यह मछली बीमार होने पर समुद्र से बाहर आती है, इसका शगुन-अपशगुन से कोई लेना-देना नहीं है। ओरफिश एक दुर्लभ मछली है और इसे कई सालों में कभी-कभार ही देखा जाता है। इसका कारण है कि यह मछली गहरे समुद्र में रहती है। सतह पर तभी आती है जब रास्ता भटक जाती है। किनारे आने पर अक्सर यह मर जाती है। ओरफिश और भूकंप को लेकर अक्सर सवाल होते हैं हालांकि वैज्ञानिक इसे कहानी मानते हैं, जबकि लोग इसे भूकंपों के पूर्वानुमान के रूप में एक पौराणिक प्रतिष्ठा। 2019 में रिसर्च के बाद यह बात सामने आई थी कि जापान में ओरफिश दिखने और भूकंप आने के बीच कोई संबंध नहीं है, लेकिन जापान के लोग इस मछली को दिखने को बुरा मानते हैं।

दुल्हन ने दिखाई शादी की मेहंदी, खुश होने की जगह डर गईं महिलाएं, Viral Video में देखें ऐसा क्या छिपा रखा था?