एक तो करंट ऊपर से पांच मंजिल बराबर टावर से नीचे गिरकर भी कोई जिंदा कैसे बच सकता है। क्या आपको विश्वास हो रहा है, नहीं न लेकिन यह सच है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति बिजली के टावर पर खड़ा हुआ है कि अचानक जहां वह खड़ा है वहां पर धमाका होता है और वह पांच मंजिल जितने टावर से नीचे आकर गिर पड़ता है। यह वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को अभीतक 36 हजार से भी ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं। वहीं ज्यादातर लोग इस व्यक्ति को जिंदा देखकर अचंभित हैं।

इस वीडियों में साफ दिखाई दे रहा है कि वह व्यक्ति नीचे जमीन पर आकर गिर पड़ता है। करंद और फिर इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी यह व्यक्ति जिंदा बच जाता है और थोड़ी देर के बाद वह लोगों के सामने आता है। उसके शरीर पर जले होने के निशान होते हैं और वह दर्द के कारण चिल्ला रहा है। इस वीडियो को देखने पर एक बात तो साबित होती है कि लोगों में इंसानियत खत्म होती जा रही है। वह व्यक्ति दर्द के कारण तड़प रहा है लेकिन कोई भी व्यक्ति आगे आकर उसकी मदद करने को तैयार नहीं होता। वह इधर से उधर भाग रहा है लेकिन सभी लोग वहां मूक दर्शक बने उसकी वीडियों बनाते दिख रहे हैं।

इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक फेसबुक यूजर ने लिखा यह वीडियो झूठा है। कोई व्यक्ति पहले तो बिजली के इतने जोरदार करंट से कैसे बच गया और फिर इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी उसे कैसे कुछ क्यों नहीं हुआ। इसके बाद एक यूजर और लिखते हैं मैं इस वीडियो को देखकर अचंभित हूं। वहीं एक यूजर ने यह भी लिखा कि लोग इस व्यक्ति की मदद करने के बजाय लोग उसकी वीडियो बना रहे हैं, शर्म आनी चाहिए।