मशहूर लेखक शोभा डे अपने एक ट्वीट के चलते फिर से चर्चा में हैं। उस ट्वीट में शोभा डे ने मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाते हुए एक फोटो ट्वीट की थी। लेकिन शोभा का वह मजाक उनपर ही उल्टा पड़ गया। दरअसल, शोभा ने पुलिस की वर्दा में बैठे किसी शख्स की तस्वीर पोस्ट की थी। वह शख्स काफी मोटा था। तस्वीर के जरिए मुंबई पुलिस का मजाक उड़ाते हुए शोभा डे ने लिखा, ‘मुंबई में आज भारी पुलिस बंदोबस्त है!’ शोभा डे का यह ट्वीट 200 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया वहीं 500 से ज्यादा लोगों ने उसे पंसद किया। अपना मजाक उड़ते देख मुंबई पुलिस भी चुप नहीं बैठी। फिर मुंबई पुलिस ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट हुआ। उस ट्वीट में लिखा था, ‘मिस डे हम लोगों को भी मजाक पसंद है लेकिन इस बार यह बिल्कुल ठीक नहीं है। यूनिफॉर्म या फिर यह पुलिसवाला हमारा नहीं है। हम लोग आप जैसे जिम्मेदार नागरिक से इससे बेहतर उम्मीद रखते हैं।’
मोटे पुलिसवाले का यह फोटो काफी वक्त से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भी इसको जमकर शेयर किया जा रहा था। उसमें इसको यूपी का पुलिसवाला बताया गया था। हालांकि, यह पुलिसवाला कहां का है यह फिलहाल साफ नहीं है।
शोभा डे के साथ ट्विटर पर हंगामा कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले ओलंपिक के दौरान उन्होंने पीवी सिंधू का जिक्र करते हुए लिखा था कि पीवी सिंधू गोल्ड नहीं सिल्वर पर ही रुक जाएंगी। शोभा डे ने तब अपने ट्वीट में लिखा था, ‘पी वी सिंधू सिल्वर की राजकुमारी?’ इससे पहले उन्होंने ओलंपिक पर एक और ट्वीट किया था। उसमें उन्होंने लिखा था, ‘ओलंपिक में भारतीय टीम के गोल: रियो जाओ, सेल्फी लो, खाली हाथ लौट आओ। यह पैसे और मौकों दोनों की बर्बादी है।’ उनके हर ट्वीट पर लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया रहती है।
देखिए शोभा डे और मुंबई पुलिस के बीच हुई बातचीत
Heavy police bandobast in Mumbai today! pic.twitter.com/sY0H3xzXl3
— Shobhaa De (@DeShobhaa) February 21, 2017
We love puns too Ms De but this one is totally imisplaced. Uniform/official not ours. We expect better from responsible citizens like you. https://t.co/OcKOoHO5bX
— मुंबई पोलीस – Mumbai Police (@MumbaiPolice) February 21, 2017

