वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त ने एनडीटीवी से इस्तीफा दे दिया है। बरखा दत्त एनडीटीवी में बतौर कंसल्टिंग एडिटर कार्यरत थीं। एनडीटीवी के साथ बरखा दत्त 21 साल से काम कर रही थीं। बरखा दत्त के इस्तीफे पर एनडीटीवी ने एक बयान जारी कर, उनके इस्तीफे की वजह बताई है। आधिकारिक बयान जारी करके एनडीटीवी ने उनके लंबे समय तक चैनल के साथ कार्यकाल की तारीफ की और उनके भविष्य के लिए बधाई दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अब अपना नया वेंचर शुरू करेंगी। बरखा दत्त के इस्तीफे की खबर आते हीं वे टि्वटर पर ट्रेंड करने लगीं। इससे पहले टाइम्स नाऊ के एडिटर इन चीफ के पद से अरनब गोस्वामी के इस्तीफा देने पर वे ट्रेंड करने लगे थे। अरनब गोस्वामी ने टाइम्स नाऊ से इस्तीफा देने के बाद खुद का वेंचर शुरू करने की घोषणा की थी। गोस्वामी अब रिपब्लिक के नाम से अपने वेंचर लॉन्च करने जा रहे हैं।

बरखा दत्त के इस्तीफे पर मयंक राय नाम के यूजर ने टि्वटर पर लिखा है, ‘बरखा ने NDTV छोड़ दी है… जहाज डूबते ही चूहे सबसे पहले भागते हैं।’ Cryptic Mind नाम के अकाउंट से ट्वीट किया गया है, ‘बरखा दत्त ने एनडीटीवी छोड़ा, रिपब्लिक ज्वाइन करके ‘वी दा पीपुल ऑफ अरनब’ होस्ट करेंगी। संघ ने सफल घर वापसी की घोषणा की।’ शुभम द्विवेदी ने लिखा है, ‘बरखा दत्त ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम ज्वाइन करने के लिए एनडीटीवी से इस्तीफा दे दिया।’

आशुतोष नाम के यूजर ने लिखा है, ‘ब्रेकिंग: बरखा दत्त ने पत्रकारिता ज्वाइन करने के लिए एनडीटीवी से इस्तीफा दिया है।’ विकास अग्रवाल नाम के यूजर ने लिखा है, ‘क्या बरखा दत्त पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज ज्वाइन करेंगी।’

https://twitter.com/Vishj05/status/820636508373786625

https://twitter.com/Zaraar_/status/820636115229089793

https://twitter.com/soulspeek/status/820635914359762944

https://twitter.com/isheetab/status/820581277799772160

https://twitter.com/Kw_Saa/status/820640605848092672