फ्लोरिडा के एक स्कूल में एक कुछ लड़कियों द्वारा अपने की स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को बुरी तरह से पीटने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि मारपीट करने वाला लड़कियों का गैंग पीडि़ता को पसंद नहीं करता था, जिस वजह से उनकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हमलावर लड़कियों का एक ग्रुप पीड़िता पर हमला कर देता है। इस दौरान कुछ हमलावर लड़कियां पीड़िता को लात और घूसों से पीट रही थी तो बाकियों ने उसके बाल पकड़े हुए हैं। 17 साल की तजहाना हामूद बचने की कोशिश करती है लेकिन नाकामयाब हो जाती है। उसके बाद लड़कियों का ग्रुप उसके मैदान पर गिराकर लगातार हमला करता रहता है, जब तक कि एक महिला बीच में पड़कर इस हमले को नहीं रोकती है। यह हादसा फ्लोरिडा के प्लांटेशन हाई स्कूल में गुरुवार सुबह हुआ।

पीड़िता ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- मेरा नेमा तजहाना हम्मोंड है और मैं प्लांटेशन हाई स्कूल में हूं। 10 लड़कियों ने मेरे ऊपर हमला कर दिया क्योंकि वह मुझे पसंद नहीं करती थी। लड़की ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि मारपीट के दौरान कोई सुरक्षा गार्ड मेरी मदद को नहीं आया। वो लड़कियां लगातार मुझपर वार करती रहीं। वहीं, ब्रोवार्ड काउंटी पब्लिक स्कूल डिपार्टमेंट की ओर से कहा गया है कि स्कूल की जांच और हादसे की समीक्षा के आधार हम कुछ स्टूडेंट्स के इस घटना में शामिल होने की जानकारी मिली है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले साउथ वेल्स के एक स्कूल में लड़कियों के बीच आपस में झगड़ा होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद एक लड़की ने दूसरी स्टूडेंट को स्कूल के प्लेग्राउंड में बुरी तरह से लात-घूसों से पीटा। इस दौरान स्कूल ड्रेस में और बच्चे वहां मौजूद रहे और हमला करने वाली लड़की से कहते रहे ‘गो एंड किल हर’। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने दो लड़कियों को सस्पेंड कर दिया था।