सोशल मीडिया पर इन दिनों विरोध प्रदर्शन का एक अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बन गया है। प्रोटेस्ट का यह तरीका अपने आप में काफी खास और अगल बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित सैन बेनिटो हाई स्कूल के लड़कों ने ड्रेस कोड के खिलाफ एक अलग ही अंदाज में धरना दिया है। यहां पर लड़कों का एक ग्रुप, लड़कियों के कपड़ें पहन कर स्कूल में पढ़ने के लिए आ गए। तो आखिर मामला है क्या? रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में लगभग 20 लडकियों स्कूल में उनके कपड़ों की वजह से एंट्री नहीं दी गई थी। लड़कियां ने ऑफ-शोल्डर टॉप पहने हुए थे और इसी वजह उन्हें स्कूल में दाखिल नहीं होने दिया गया।
स्कूल ने अपने इस फैसले की वजह बच्चों की सुरक्षा बताया है। प्रतिक्रिया देते हुए कई छात्रों ने स्कूल के इस कमेंट को एक सेक्सियेस्ट कमेंट बताया है। आखिर में स्कूल के फैसले का विरोध करने के लिए लड़कों ने वही ऑफ-शोल्डर टॉप पहन कर स्कूल जाने का फैसला लिया जिसकी वजह से लड़कियों की एंट्री रद्द कर दी गई थी। विरोध के इस तरीके से सभी हैरान हैं। वहीं लड़कों के इस कदम की कई लोग जमकर सराहना कर रहे हैं और उनका समर्थन भी कर रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर प्रोटेस्ट की तस्वीरें धूम मचाए हुए हैं। ट्विटर पर इसे काफी सपोर्ट मिल रहा है।
thank you to everyone who participated today was v successful sbhs can suck it screw the dress code y’all ain’t ready for tomorrow. pic.twitter.com/DnyIIk2l2U
— chads (@chadya_acosta) August 14, 2017
#NewProfilePic pic.twitter.com/pMq8uTdtZm
— Andrei 3000 (@andrei_418) August 15, 2017
Shoutout to Brody and Adryan for supporting our protest pic.twitter.com/abkC5pJsQU
— j (@ocean__avenue_) August 15, 2017
मामले पर स्कूल के प्रिंसिपल एड्रियन रैमिरेज़ ने कहा, “ऑफ द शोल्डर ड्रेस की वजह से हाल ही में कुछ परेशानियां सामने आई थीं।” गौरतलब है कि ड्रेस कोड को लेकर यह पहला विरोध प्रदर्शन नहीं है। बीते जून महीने में इंग्लैंड में लड़कियों के सपोर्ट में कुछ लड़के स्कर्ट पहन कर स्कूल गए थे।