सऊदी अरब की बुर्कानसीं महिलाओं के एक समूह का वीडियो इंटरनेट पर काफी शेयर किया जा रहा है। यह एक म्यूजिक वीडियो है। वीडियो को यूट्यूब पर 23 दिसंबर को अपलोड किया गया था। 23 दिसंबर के बाद से इस वीडियो को अभी तक 16 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसके अलावा इस वीडियो की टि्वटर और फेसबुक पर भी काफी तारीफ की जा रही है।

वीडियो में बुर्का पहनी महिलाओं का एक ग्रुप डांसिंग, सिंगिंग, स्कैटिंग और बास्केटबॉल खेलती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में महिलाओं का ग्रुप एक कार में बैठा है और उस कार को एक बच्चा चला रहा है। इससे वे सऊदी के उस कानून का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रही हैं, जिसमें महिलाओं के ड्राइविंग करने से रोका गया है। साथ ही वे उस कानून का मखौल भी उड़ा रही हैं, जिसमें कहा गया है कि महिलाओं के साथ परिवार का एक पुरुष सदस्य हमेशा होना चाहिए।

महिलाएं सड़क पर स्कैटिंग कर रही हैं और खुलेआम घूम रही हैं। इस दौरान पुरुष उन्हें ताक रहे होते हैं, लेकिन महिलाएं उन पुरुषों को नजरअंदाज करके मस्ती करती रहती हैं।

इस वीडियो को टि्वटर पर काफी तारीफ मिल रही हैं। लोग इन महिलाओं की कोशिश की काफी सराहना कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो-

https://twitter.com/Ahmed__Alshehri/status/813475450433531905

https://twitter.com/politblogme/status/813520895738265601

https://twitter.com/amyharvard_/status/813815200541446144

https://twitter.com/alialsaeed/status/814049535865618432

https://twitter.com/manal_alsharif/status/812752830742335488