न्यूज़ 24 चैनल पर चल रही एक न्यूज़ डिबेट के दौरान एंकर ने भाजपा प्रवक्ता से सवाल पूछा कि बुद्ध विष्णु के कौन से अवतार हैं? साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि हिंदू धर्म में भगवान बुद्ध दसवें अवतार कब से हो गए? संबित पात्रा अपनी बात पर ही पलटते हुए कहने लगे कि, ” मैंने यह नहीं कहा कि वह दसवें अवतार है, मैंने यह कहा कि वह भगवान के दस अवतारों में से एक अवतार है”। एंकर ने कई बार उनसे एक ही सवाल पूछा। लेकिन इस सवाल का जवाब देने से संबित पात्रा कतराते नजर आये। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता ने ट्वीट करते हुए कहा कि इनसे बस हिंदू मुसलमान करवा लो।

न्यूज़ चैनल डिबेट का एक हिस्सा टि्वटर पर साझा करते हुए, लोग संबित पात्रा का मजाक उड़ा रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने लिखा कि, “न इन्हें 5 trillion के zero पता हैं, न देश में कितने राज्य हैं ये पता है, न गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के कौन से अवतार हैं, ये पता है। ‘रामचरितमानस’ पढ़ी है? पूछ लो तो बगलें झांकने लगते हैं। डिबेट में ‘हिंदू’ ‘मुसलमान’ करवा लो। कौमी एकता के खिलाफ़ जहर उगलवा लो।

आलोक नाम के टि्वटर यूजर ने रागिनी नायक के इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि, “यही मोदी की ट्रेनिंग है। अपने आप तो “आगे “और “पीछे” का अंतर भी नही पता होगा। कुछ लोग अभिशाप होते हैं मानव जाति पर और स्वयं अपने लोगों के लिये निरर्थक, मंदबुद्धि और एक पछतावा।

रविंद्र चौहान नाम के एक ट्विटर यूजर लिखते हैं कि, “संबित पात्रा जी को नहीं पता। उन्होंने गौतम बुध को नहीं पढ़ा। महात्मा बुद्ध नास्तिक थे। किसी भी भगवान ईश्वर का अस्तित्व नहीं मानते थे” ।

एक यूजर ने संबित पात्रा को बेशर्म बताते हुए एक दोहा लिखा कि, “बहुत बड़ा बेशर्म हैं। इसके लिए एक पंक्ति….। गाल बजाये होई न बाउर, भूसी कूटे होई न चाउर…।

एक यूजर गाजी पटेल ने लिखा कि, “यह पात्रा धर्म की बात तो करते है। लेकिन जानकारी तनिक नही रखते। मन में आया बक दो और अज्ञान हिंदू भाईयों को भ्रमित करके उसको राजनैतिक हथियार बना लो। लेकिन सच एक दिन सामने आता ही है। और झूठ का पर्दाफाश हो ही जाता है। जैसा आज पात्रा केझूठ की पोल खुल गयी और वह प प प करने लग गये”।