समाजवादी पार्टी में जारी संघर्ष की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। पिछले चार दिनों से लखनऊ की गतिविधियों पर ट्विटर यूजर्स की पैनी नजर है। सोमवार को मुलायम सिंह यादव दिल्ली पहुंचे, जहां अमर सिंह, जया प्रदा से उनकी मुलाकात हुई। इधर ट्विटर पर समाजवादी पार्टी के झगड़े से जुड़े हैशटैग ट्रेंड में हैं। #SamajwadiParty, #MulayamSinghYadav, #AkhileshYadav, #MulayamVsAkhilesh, #UPElection2017 जैसे कई हैशटैग्स के साथ यूजर्स यादव परिवार के इस झगड़े पर चुटकी ले रहे हैं। यादव परिवार में पार्टी पर कब्जे के लिए संघर्ष चल रहा है। रविवार को अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में रविवार को एक विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया था। इस अधिवेशन में 4 अहम फैसले लिए गए थे। अधिवेशन में सर्वसम्मति से अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और राज्य सभा सांसद अमर सिंह को पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा मुलायम सिंह को अध्यक्ष पद से हटाकर पार्टी का मार्गदर्शक बनाया गया था।
हालांकि इसके तुरंत बाद ही, मुलायम सिंह ने आनन-फानन में सपा के संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई जिसमें अधिवेशन के तमाम फैसलों को अवैध करार दिया गया। साथ ही उन्होंने अधिवेशन के कर्ताधर्ता रामगोपाल यादव के साथ-साथ उसमें शिरकत करने वाले पार्टी उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और महासचिव नरेश अग्रवाल को पार्टी से निकाल दिया। रामगोपाल को शनिवार को ही पार्टी में दोबारा वापस लिया गया था।
उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी में हो रही उठापठक पर ट्विटर यूजर्स मजे ले रहे हैं। सपा के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ को लेकर अब मुलायम और अखिलेश आमने-सामने हैं तो एक यूजर ने लिखा कि ‘शायद यह पहला ऐसा मौका होगा जब कि पिता और बेटा साइकिल के लिए लड़ रहे होंगे।’ कई यूजर्स ने इस पूरे झगड़े पर मजेदार कार्टून और मेमे पोस्ट किए हैं।
PAAPISM 73: #SamajwadiParty pic.twitter.com/dyiHolhx1s
— Paapi Pig (@paapi_pig) January 2, 2017
Mulayam and Akhilesh to coproduce a movie together named "Mulayavansham". Set Max eager to take the rights. #SamajwadiParty
— Aam Papad (@Aam_Papad) January 2, 2017
Will the #SamajwadiParty Cycle remain intact or gets dismantled into tyre, handle, tube, chain, etc before the #upelections2017 ? https://t.co/A4QnCnXMru
— Shishir Bajpai (Modi ka Parivaar) ?? (@sbajpai2806) January 2, 2017
#SamajwadiParty It's the first time a father and son are fighting for a bicycle
— GOPAL IYER (@BEALOTUS) January 2, 2017
'Change is eternal' Now it's MS Yadav's turn to be the 'Margdarshak' Time for next Gen, earlier u realise better it is. #SamajwadiParty
— Jitender Verma (@jitenderverma) January 2, 2017
https://twitter.com/goswami_aadhaar/status/815836705039056896
#MulayamSinghYadav and #AkhileshYadav right now #UttarPradesh #SamajwadiParty #UPElection2017 pic.twitter.com/M45HzZcJcW
— Naughtius Maximus (@drunkdarwinian) January 2, 2017
https://twitter.com/ArunJhootley/status/815832760677855232
https://twitter.com/GauravSharmaSEM/status/815832080554819584
https://twitter.com/YodhaVedak/status/815831590999887874
We all know when it comes to politics, #Netaji has a PhD in politics. #SPfeud #SamajwadiParty @yadavakhilesh
— Raghav Sharma (@raghavsharmabjp) January 2, 2017
Samajwadi party leadership for over last one week.#SamajwadiParty pic.twitter.com/5wan7suc4t
— Ranjeet (@BadaBheem) January 2, 2017
कोई भी साइकिल को देख कर समाजवादी पार्टी का मजाक नहीं उड़ाएगा
????#SamajwadiParty— Suhas Patil (@suhaspatill) January 2, 2017
This one is #Awesome by @MANJULtoons on #ParivarDrama of #SamajwadiParty pic.twitter.com/5yriDU3kRH
— Kunal Vimal ?? ( Modi Ka Parivar ) (@kvQuote) January 2, 2017
#Breakingnews : #MulayamSinghYadav after #UPElection2017 #SamajwadiParty #AkhileshYadav pic.twitter.com/N0647b6cW7
— ?? Mayank (Petrol++) (@Mayankaryan084) January 2, 2017
दूसरी तरफ, मुलायम सिंह यादव ने दिल्ली रवाना होने से पहले कहा, ”मीडिया ने हमेशा मेरा साथ दिया है। मैंने कोई भ्रष्टाचार या गलत काम नहीं किया। इल्जाम लगा भी तो सुप्रीम कोर्ट ने मुझे बरी किया। सपा का चुनाव चिन्ह मेरा इस्ताक्षर है।”
