इस समय जोरदार ठंड से देश के कई इलाके कांप रहे है। ऐसा केवल हमारे देश में ही नहीं है, बल्कि वहां भी है, जो दुनिया का सबसे गर्म स्थान है। उत्तरी अफ्रीका के अल्जीरिया के उत्तर-पश्चिम इलाके में स्थिति सहारा रेगिस्तान में आश्चर्यजनक स्थिति में इस वक्त बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से पूरा रेगिस्तान बर्फ से ढंक गई है। तापमान माइनस दो डिग्री हो गया है।

बाव मीडिया के फोटोग्राफर करीम बौचेता ने वहां की कुछ तस्वीरें अपने कैमरे में कैच की है। अल्जीरिया के ऐन सेफ़्रा शहर में बर्फ से ढके रेत के टीलों की कुछ धूप वाली छवियां बेहद रोमांचक लग रही है। इन तस्वीरों को देखकर कोई भी मोहित हो सकता है।

तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि बर्फ की चादर से ढंकी रेत अलग-अलग पैटर्न का लुक दे रही हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है मानों यह रेत नहीं ऊनी चादर हो। ऐन सेफ्रा शहर को द गेटवे टू द डेजर्ट के नाम से जाना जाता है, यह समुद्र तल से लगभग 1,000 मीटर ऊपर है और एटलस पर्वत से घिरा हुआ है।

सहारा अफ्रीका महाद्वीप का एक मरुस्थल है। 9,200,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र के साथ, यह दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है और कुल मिलाकर तीसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान है। इससे बड़ा केवल अंटार्कटिका और उत्तरी आर्कटिक के रेगिस्तान हैं। वैसे सहारा रेगिस्तान ग्यारह देशों में फैला हुआ है। इसकी सीमाएं काफी लंबी हैं। यहां दुनिया में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है और तापमान 58 से 60 डिग्री तक पहुंच जाता है। इसकी वजह से यहां रह पाना काफी मुश्किल भरा काम है।

World hottest desert Sahara Desert covered in snow : बर्फ से ढंके रेगिस्तान का खूबसूरत दृश्य

इस रेगिस्तान में इस बार हुई बर्फबारी और उससे पड़ रही भीषण ठंड की तस्वीरों को दुनियाभर में चाव से देखा जा रहा है। तस्वीर के साथ एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।