मध्य प्रदेश के सागर से सामने दूल्हे की मौत की दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है। शादी की सुबह ही रस्मों के दौरान दूल्हे की मौत से दुल्हन सहित दोनों परिवार को लोग शोक संतप्त हैं। घटना शनिवार सुबह की है। जानकारी अनुसार शादी की रस्मों के बीच अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में आनन फानन परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दोनों परिवार में खुशियों का था माहौल
बता दें कि शुक्रवार शाम को सागर के राजघाट रोड स्थित एक निजी बैक्वेट हॉल में जैसीनगर निवासा हर्षित चौबे बाजे गाजे के साथ बारात लेकर आया था। शुक्रवार की रात वरमाला की रस्म हुई। दूल्हा-दुल्हन ने खुशी-खुशी एक दूसरे को वरमाला पहनाई थी। दोनों परिवार में खुशियों का माहौल था। सभी हंसी-मजाक कर रहे थे।
यह भी पढ़ें – शादी का कार्ड बांटने निकला था दूल्हा, अचानक बंद आने लगा फोन, तभी आया एक कॉल और…, दिल दहला रही पूरी घटना
हालांकि, शनिवार सुबह शादी की अन्य रस्मों के दौरान दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। बाद में अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि दूल्हे की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है।
यह भी पढ़ें – सुहागरात से पहले दुल्हनिया का ‘वर्जिनिटी टेस्ट’, ससुराल वालों ने अपनाए अमानवीय तरीके, कोर्ट पहुंचा मामला
दूल्हे की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन दूल्हे को शव को पैतृक गांव जैसीनगर ले गए, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। हर्षित के जानने वालों ने बताया कि वे बीते कुछ साल से सागर के परकोटा में रह रहे थे। वे गोपालगंज में मेडिकल स्टोर चलाते थे। वो अपनी चार बहनों के इकलौते भाई थे। वो सबसे छोटा था। इकलौते भाई के असमय मौत ने बहनों को झकझोर कर रख दिया है।
हर्षित के दोस्तों ने क्या कुछ कहा?
शादी में शामिल होने पहुंचे हर्षित के दोस्तों ने बताया कि वो शादी को लेकर खुश था। उसका चेहरा मुस्कान से चमक रहा था। उसने सभी बारातियों से बातचीत की थी। देर रात वरमाला का कार्यक्रम हुआ। वरमाला के बाद वे घर लौट आए। सुबह उन्हें पता चला कि हर्षित की मौत हो गई है। ये सुनकर वो सन्न रह गए।