भगवा क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी प्राची अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अक्सर ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अपने ट्वीट को लेकर वह खूब ट्रोल भी होती हैं। उनके ज्यादातर ट्वीट हिंदू और मुसलमान को लेकर ही होते हैं। जिसमें वह एक धर्म विशेष को टारगेट करती नजर आती हैं। इस बीच उन्होंने एक ऐसा ट्वीट किया। जिस पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

साध्वी प्राची ने किया ऐसा ट्वीट

साध्वी प्राची ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा, ‘ मुनव्वर के आगे जो राणा लगा हुआ है, अहमद के आगे पटेल, मोहम्मद के आगे चौधरी। ये सबूत है कि इनके पूर्वज हिंदू ही थे।’ यहां पर आपको बता दें कि साध्वी प्राची अक्सर ही हिंदू राष्ट्र की मांग करते हुए कहती हैं कि भारत हमेशा से ही हिंदुओं की भूमि रही है।

साध्वी प्राची के ट्वीट कर लोगों के कमेंट

श्याम मीरा सिंह नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि इस हिसाब से, आपके नाम के आगे जो प्राची लगा हुआ है, ये सबूत है कि आप ही प्राची देसाई हो। हितेंद्र नाम के एक यूजर ने लिखा- आपको यह भी सोचना चाहिए कि ऐसी क्या मजबूरी थी? जो हिंदू धर्म छोड़कर दूसरे धर्म में चले गए। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया- स्मृति के आगे ‘ईरानी’ लगा है और जय के आगे ‘शाह’। इस पर भी ज्ञान दे दीजिए।

फातिमा नाम की एक यूजर ने लिखा कि इसका मतलब स्मृति के आगे जो ईरानी लिखा हुआ है, उसका मतलब है कि उनके पूर्वज भी मुस्लिम थे? पुनीत कुमार नाम के एक यूजर ने पूछा- तुम्हारे नाम के आगे जो डॉक्टर लिखा हुआ है, वह किसका है? अभिषेक यादव नाम के एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा- समाज में नफरत फैलाने के अलावा और कोई काम नहीं है कथित साध्वी जी का?

साध्वी प्राची ने फहद अहमद और स्वरा भास्कर की शादी पर भी उठाए थे सवाल

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद की शादी पर सवाल उठाते हुए साध्वी प्राची ने एक ट्वीट किया था। जिस पर लोगों ने उनको जमकर ट्रोल भी किया था। दरअसल, उन्होंने स्वरा भास्कर और फहद अहमद की रिसेप्शन वाली तस्वीर पर सवाल किया था कि कोई अनुमान? फ्रिज या सूटकेस?