रविवार को हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया। बीजेपी ने जयराम ठाकुर को प्रदेश का मुख्यमंत्री औऱ भाजपा विधायक दल का नेता घोषित किया। जयराम ठाकुर के सीएम बनने की बात मीडिया में आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में राजदीप ने लिखा- जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हैंl 11 बीजेपी मुख्यमंत्रियों में (नॉर्थ ईस्ट के बाहर) सिर्फ रघुबर दास और शिवराज सिंह चौहान ओबीसी हैं, बाकी ब्राह्मण, राजपूत और ऊंची जाति के हैंl राजनैतिक तौर पर भारत अब भी नहीं बदला हैl राजदीप अपने इस ट्वीट पर ट्रोल होने लगे। लोग उन्हें पत्रकार होकर जाति-पाति की बात करने के लिए जमकर कोसा।

यूजर्स ने उन्हें बीजेपी पर निशाना साधने के लिए लिखा कि इस समय देश का प्रधानमंत्री ओबीसी है, गुजरात के सीएम विजय रुपाणी अल्पसंख्यक हैं और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दलित हैं।
What is upper caste? Hindus are not believing in caste system, anymore. However my analysis is here.
Narendra Modi- OBC
Vijay Rupani (Guj. CM)- Minority
Ramnath Kovind- SC i.e. DalitIs it enough?
And if not, then PM will appoint you as Advisor to remove caste system.— Harshil (હર્ષિલ) (@MehHarshil) December 24, 2017
राजदीप सरदेसाई के इस ट्वीट पर आम लोगों के साथ ही उनके ही हमपेशे आज तक के न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना ने भी निशाना साधा। दरअसल रोहित सरदाना ने भी राजदीप सरदेसाई के बाद एक ट्वीट किया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस ट्वीट के जरिए रोहित सरदाना ने राजदीप सरदेसाई और रवीश कुमार पर एक साथ तंज कसा है। दरअसल रोहित सरदाना आए दिन सोशल मीडिया में राजदीप और रवीश की मुखालफत करते नजर आते रहे हैं।

रोहित सरदाना के ट्वीट को देख लोग भी समझ गए कि उन्होंने एक तीर से दो निशाने लगाए हैं। सरदाना के इस ट्वीट पर यूजर्स राजदीप और रवीश दोनों को ट्रोल करने लगे।
रगड़ा कर डाला अपने ही चैनल के Pidi का
— Himanshu Jaiswal (@Mirzapuri_Adv) December 24, 2017
ट्विटर हमने जॉइन किया तभी ब्लॉक पेल गया ये कौन जात हो ,वाला pic.twitter.com/gJjULC1qje
— चौधरीसाहेब (@yugpurushg) December 24, 2017

