वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू की चुटकी ली है। राजदीप ने वेंकैया नायडू के वन लाइनर वाले अंदाज में ही उनके मजे लिये हैं। आपको बता दें कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री रह चुके वेंकैया नायडू अपने वन लाइनर्स के लिये जाने जाते रहे हैं। वेंकैया के वन लाइनर्स उनके मंत्रालय से लेकर संसद तक में मशहूर रहे हैं। चाहे सरकार की तारीफ करनी हो या फिर विपक्ष पर हमला, वेंकैया नायडू के वन लाइनर्स तैयार रहते हैं। कई बार पूरा सदन उनके वन लाइनर्स पर तालियां भी बचा चुका है। अभी हाल ही में सदन में एक महिला सांसद द्वारा मेनिका गांधी से कुछ सवाल पूछे जाने पर वेंकैया नायडू ने अपना वन लाइनर इस्तेमाल करते हुए कहा था- ‘यह सवाल मैडम की ओर से, मैडम के जरिये, मैडम से पूछा गया है’। राजदीप सरदेसाई ने भी ऐसे ही एक वन लाइनर से उपराष्ट्रपति बनने जा रहे वेंकैया नायडू की चुटकी ली है। राजदीप सरदेसाई ने वेंकैया नायडू को ट्वीट करते हुए लिखा- वेंकैया नायडू का आज का वन लाइनर: मैंने उषा के पति से सफर शुरू किया और अब उपराष्ट्रपति बनने जा रहा हूं, अब सभापति बनूंगा सबका पति नहीं।
राजदीप सरदेसाई ने अपने इस ट्वीट में वेंकैया नायडू को भी टैग किया है। राजदीप के इस ट्वीट पर यूजर्स उनके ही मजे लेने लगे। एक यूजर ने लिखा राजदीप सबका पति बनना चाहते हैं, इनकी पत्नी को इनपर कड़ी नजर रखनी चाहिए।
Rajdeep wants be to sabka patii sagarika put eyes on him or you may lost him as patti.
— Sanjay Sahu (@sanju9436) July 18, 2017
आपको बता दें कि वेंकैया नायडू को एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया है। मंगलवार को नायडू ने इस पद के लिए अपना नामांकन भी कर दिया। कांग्रेस की तरफ से महात्मा गांधी के पौत्र गोपाल कृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया है।