कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बाद गुरुवार सुबह कांग्रेस पार्टी का ऑफिशियल अकाउंट भी हैक हो गया। अकाउंट पर कई आपत्तिजनक ट्वीट किए गए। इससे पहले बुधवार देर शाम को राहुल गांधी का भी ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था। इसपर राहुल गांधी, उनके परिवार और पार्टी को लेकर कई अभद्र और आपत्तिजनक ट्वीट किए गए थे। हालांकि कुछ समय बाद इन्हें हटवा दिया गया। इस संबंध में राहुल गांधी ने पुलिस में भी शिकायत की और विपक्ष ने संसद में भी इस मुद्दे को उठाया।

लीजियन नामक हैकर समूह ने राहुल और कांग्रेस पार्टी के अकाउंट हैक करने की जिम्मेदारी ली है। वहीं, इस घटना के बाद ट्विटर यूजर्स भी अपनी क्रिएटिविटी के साथ एक्टिव हो गए हैं। गुरुवार को ट्विटर पर #ट्वीटर_संभालो_देश_नही ट्रेंड कराया गया। इसमें राहुल गांधी और उनकी पार्टी को लेकर मजाकिया अंदाज में तंज कसे गए।

@rajnikantmisra ने लिखा, “आज राहुल गांधी का ट्वीटर अकाउंट हैंक हो गया। जो ट्वीटर नही संभाल पा रहे है वो देश क्या संभालेगे।

https://twitter.com/rajnikantmisra/status/804008462258761728

@pnpv2 ने लिखा, ” पप्पू चला गया नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन करने और पीछे से किसी ने उसका ट्विटर हैक कर लिया। अब आप बताइए देश संभाल लेगा ये?”

https://twitter.com/pnpv2/status/804016901332602880

नीचे पढ़ें यूजर्स के और ट्वीट-

https://twitter.com/naam_pk/status/803996011056205824