Python Viral Video: एक विशाल अजगर रेंगते हुए बच्चों के पास पहुंच जाता है, वीडियो देखने के बाद आपको भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का हैरानी हो रही है। सोशल मीडिया पर अक्सर सांप के वीडियो वायरल होते रहते हैं, इस बार एक विशालकाय अजगर का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अजगर रेंगते हुए बच्चों के पास आ जाता है। बच्चे खेल रहे होते हैं, सांप को देखकर वे डरते नहीं है बल्कि सांप के साथ खेलने लगते हैं। एक बच्चा को सांप के सिर पर प्यार से हाथ फेरने लगता है। वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हैं।
इस वीडियो को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नामक यूजर ने शेयर किया है। इस खबर को लाखों लोगों ने देखा है और कई लोगों ने भर-भर के कमेंट किया है। यह वीडियो इंडोनेशिया का बताया जा रहा है। इंडोनेशिया में कई फीट लंबाई वाले सांप निकलते हैं। विशाल अजगर अक्सर वहां देखने को मिल जाते हैं। यह वीडियो देखकर कई लोगों को डर भी लग सकता है।
वायरल वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि ये बच्चे काफी बहादुर हैं, कई का कहना है कि बच्चों ने तो सांप को खिलौना समझ लिया है। कई का कहना है कि भाई ये बच्चे आखिर किस मिट्टी के बने हैं। यह मजाक नहीं है, इतना बड़ा अजगर और बच्चे का यह व्यवहार। कई लोगों का कहना है कि बच्चों को ध्यान रखना चाहिए। यह कोई खेल नहीं है। परिजन को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। बता दें कि इससे पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक किसान को अजगर ने जिंदा निकल लिया था, बाद में उसके शव को सांप का पेट चीरकर बाहर निकाला गया था।