विशाल अजगर के ऊपर एक लड़का बैठा है। वह उसके साथ खेल रहा है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि सांप लड़के की लंबाई माप रहा है, वह सही वक्त का इंतजार कर रहा है, एक दिन वह लड़के को निगल लेगा औऱ सांप से सांप से दोस्ती करने वाला इंसान गायब हो जाएगा।

असल में इस लड़के ने विशाल अजगर को ही अपना दोस्त बना लिया है, वह उसके साथ ही रहता है। उसने सांप से दोस्ती कर ली है, वह उसके साथ खेलते रहता है, उसके साथ सोता है, उसके ऊपर बैठता है, उसके मुंह में हाथ भी डाल देता है और उसके सिर पर प्यार से हाथ भी फेरता है। लड़के के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि वीडियो को देखने के बाद लोगों ने कहा है कि लड़का सांप से दोस्ती करके ठीक नहीं कर रहा है। एक दिन देखते ही देखते यह गायब हो जाएगा। अजगर सही दिन का इंतजार कर रहा है, वह उसे एक दिन निगल लेगा।

अजगर के साथ सो जाता है

लोग कुत्ता पालते हैं, तोता पालते हैं, खरगोश पालते हैं, गाय पालते हैं मगर इस शख्स को अजगर पालने का शौक है। वह सांप के ऊपर बैठकर उसके मुंह पर प्यार से हाथ थपथपा रहा है। वीडियो को देखने वालों के होश उड़ जा रहे हैं। कभी यह अजगर के ऊपर सो रहा है, तो कभी लेटा हुआ है। इस वीडियो को करोड़ बार देखा गया है, लोगों का कहना है कि अजगर पर इतना भरोसा ठीक नहीं है, यह पोस्ट करना बंद कर देगा क्योंकि अजगर इसे गायब कर देगा। दोस्ती मंहगी पड़ेगी…खैर, इस वीडियो पर आपकी क्या राय है?