Python Viral Video: बारिश के मौसम में सांप अधिक देखने को मिलते हैं, आजकल सोशल मीडिया पर सांप के ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। अजगर एक ऐसा सांप है जो देखने में काफी विशाल है और जानवर और लोगों का जिंदा निगल जाने की क्षमता रखता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों के पसीने छूट रहे हैं। यह डरावनी घटना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की है। जगुआर और मगरमच्छ के बीछ छिड़ी जंग, कौन किसका कर रहा है शिकार, किसकी हुई जीत, देखें Viral Video
यहां पति-पत्नी बरामदे में सो रहे थे, उनका पालतू कुत्ता बरामदे के बाथरूम के पास बैठा था। अचानक से वहां एक विशाल अजगर आया और कुत्ते को जकड़ लिया। देखते ही देखते अजगर पालतू कुत्ते को जिंदा निगल गया, इस घटना से इलाके में दहशत है हर कोई इस बारे में जानकर सन्न है।
बरामदे में संध्या देवी सो रही थीं तभी उन्होंने कुत्ते की आवाज सुनी, उन्होंने अपनी आंखों के सामने देखा कि एक विशाल अजगर कुत्ते को निगल रहा है। वे जोर-जोर से चिल्लाईं और आस-पास के लोगों को मदद के लिए बुलाने लगीं। गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे मगर तब तक देर हो चुकी थी, कुत्ता नहीं बचा था। इस घटना से आस-पास के सभी लोग दहशत में आ गए और इस बारे में वन विभाग को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।
संध्या देवी अभी भी खौफ में हैं, उनकी आंखों के सामने ही उनके कुत्ते को अजगर ने जिंदा निगल लिया था। वे अपने पालतू कुत्ते से बहुत प्यार करती थीं, कुत्ते की जगह पर अगजर उन्हें या उनके पति को भी अपना निवाला बना सकता था। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर किसी की भी धड़कनें बढ़ सकती हैं। खैर, इस वीडियो को देखकर आपके मन में क्या ख्याल आता है।Nagin Viral Video: कांच को देखकर अपने असली रूप में आई नागिन, शख्स ने सांप के सामने आईना रखकर किया ये दावा, देखें