झारखंड के जमशेदपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक सब्जी बेचने वाला शख्स एक दिन अजगर सांप लेकर आया। जब अजगर को लेकर आया तो वह छोटा था। वह अक्सर अजगर को अपने गले में लेपट लेता था। लोगों को यह देखने में मजा आता था। लोग उसे पैसे देने लगे। एक दिन खेल-खेल में उसे अजगर को गले में लपेटा था। देखते ही देखते अजगर ने उसका गला जकड़ लिया। इसके बाद दम घुटने के कारण शख्स की मौत हो गई।

जिस अजगर को वह लेकर आया था, जिससे खेल दिखाकर उसे कुछ पैसे मिल जाते थे वही सांप उसके मौत का कारण बन गया। घटना की खबर सुन हैरानी जता रहे हैं। मामला झारखंड के जमशेदपुर शहर का है। यहां बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की तब मौत हो गई जब उसके गले में लिपटे अजगर ने कथित रूप से से उसका गला जकड़ लिया। 60 साल का शख्स सब्जी बेचता था। वह एक दिन छोटा अजगर लेकर आया।

घटना के बाद इधर-उधर घूमने लगा अजगर

वह अपने गले में सांप को लटका लेता था। लोग उसे पैसे दे देते थे। पुलिस ने घटना की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय घटी जब पीड़ित हेमंत सिंह शहर में मानगो क्षेत्र के डिमना रोड पर था। इस घटना के बाद अजगर क्षेत्र में इधर-उधर घूमने लगा और सांप पकड़ने वाले एक शख्स ने उसे पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में अजगर को वन विभाग को सौंप दिया गया। मानगो थाने के प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

नोट- इस वीभत्स घटना की वीडियो हम आपके साथ शेयर नहीं कर सकते हैं। यह विचलित कर सकता है।