टीवी पर आने वाले डिबेट शो अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं। अब एक राजनीतिक विश्लेषक का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मजेदार यह है कि असल में वह टीवी पर जैसे लग रहे होते हैं असल में उनकी स्थिति उस वक्त बिल्कुल अलग होती है। आप भी जब टीवी देखते होंगे तो उसपर दिख रहे एंकर, डिबेट में हिस्सा ले रहे शख्स को देखकर सोचते होंगे कि यह कितना तैयार होकर रहता है। लोगों के उसी भ्रम को यह वीडियो तोड़ रहा है। यह वीडियो जोर्डन के राजनीतिक विश्लेषक माजिद असफोर का है। टीवी पर उनका इंटरव्यू चल रहा होता है। वह जोर्डन में हुई शूटिंग के ऊपर सीरियस बात कर रहे होते हैं। टीवी पर उनका कोट और अंदर शर्ट-टाई दिख रहे होते हैं। देखकर लगता है कि उन्होंने कोट-पैंट पहन रखा होगा और किसी अच्छी सी जगह पर बैठे होंगे। लेकिन असल में वह अपने घर पर होते हैं और उन्होंने नीचे पैंट भी नहीं पहन रखी होती।

माजिद का यह राज उनका बेटा वीडियो बनाकर खोल देता है और वीडियो को पोस्ट कर देता है। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद छा जाती है। लोग इसको अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर लगातार शेयर कर रहे हैं।

वीडियो के वायरल होने के बाद माजिद ने बताया कि जहां वो होते हैं (अमान) वहां तापमान अच्छा खासा गर्म था लेकिन वह घर पर थे। और उन्हें स्काइप के जरिए ऑन एयर जाना था। इसलिए उन्होंने कोट पहना और शुरू हो गए।

देखिए वीडियो