प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार पांच साल वर्ष 2014 से 2019 तक दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने देश को संबोधित किया। हर साल जब भी उन्होंने देश को संबोधित किया, उनकी वेशभूषा अलग दिखी। प्रत्येक वर्ष उन्होंने अलग-अलग डिजयान की पगड़ी पहनी। वर्ष 2014 में जब उन्होंने पहली बार देश को संबोधित किया था, तब उन्होंने लाल और पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। 2015 लाल और हरे रंग की धारी वाली उनकी पगड़ी का लुक बदल गया। यह पगड़ी अनोखी लग रही थी। 2016 में सफेद रंग के कपड़े के साथ रंग बिरंगी पगड़ी बांधी। यह राजस्थानी पगड़ी थी। 2017 में उन्होंने पीले व लाल रंग की पगड़ी पहनी थी। वहीं, 2018 में उन्होंने केसरिया रंग की पगड़ी पहनी।
5 years, 5 turbans pic.twitter.com/KR2CCJL2UJ
— Achinta Borah (@achintaborah) August 15, 2018
पीएम मोदी का पगड़ी से खास लगाव है। यह लगाव ड्रेसिंग सेंस में उन्हें अन्य नेताओं से अलग बनाता है। गणतंत्र दिवस हो या स्वतंत्रता दिवस या फिर कोई विशेष मौका,वे अपने सिर पर पगड़ी धारण करते हैं। वर्ष 2017 में 30 जून को गुजरात के मोडास में रैली के लिए उनके लिए विशेष मेवाड़ी पगड़ी बनाई गई थी। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने कई तरह की पगड़ी पहनी थी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी हर बार वे अलग-अलग तरह की पगड़ी में दिखे।
Four from Republic day pic.twitter.com/kOnSibP6Xi
— Teen Miss Out (@3missout) August 15, 2018
पीएम मोदी द्वारा हर साल नए तरह की पगड़ी पहनने पर सोशल मीडिया में भी चर्चा शुरू हो गई है। लोगों का उनका ड्रेसिंग सेंस काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स लिखते हैं कि मोदी जी का ड्रेस सेंस साफ-सुथरा और काफी अच्छा है। एक ने लिखा कि, “मुझे पहले वर्ष और इस साल की ड्रेस अच्छी लगी।” वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, “इस साल पूरा भगवा दिखा।”