देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को की 55वीं पुण्यतिथि पर नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पंडित जवाहरलाल नेहरु को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। हम राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करते हैं।’’ पीएम मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी नेहरू को याद किया। उनके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

पीएम मोदी ने ट्विटर पर ट्वीट किया लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि लोग उनको ट्विटर पर कुछ इस तरह ट्रोल कर देंगे।ट्विटर पर लोगों ने अलग-अलग अंदाज में  पीएम मोदी  पर तंज कसा है और उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की है। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा है कि आप को दो बार चुनाव जितवाने में भी नेहरू का ही योगदान है ।

नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट  पर ट्विटर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। पीएम मोदी के इस ट्वीट पर करीब ढाई हजार लोगों ने कमेंट किया है, जबकि चार हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। करीब 45 हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है। गौरतलब है कि  जवाहरलाल नेहरू देश के पहले और सबसे ज्यादा बार प्रधानमंत्री रहे। वह 27 मई 1964 को निधन होने तक प्रधानमंत्री के पद पर काबिज थे।