भारतीय सेना के जवान अक्सर विपरित स्थितियों में शानदान प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल) की चौंकाने वाली फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज में जवान शर्टलेस होकर हिमालय की बर्फीली वादियों में योगा करते नजर आते हैं। चारों तरफ बर्फ से घिरी पहाड़ियों के बीच ये हिमवीर बिना किसी स्वेटर के योगा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों इन जवानों के जज्बे को सलाम किया है। असल में ये फोटोज सैनिकों के अभ्यास के सेशन की है। ये फोटोज दिखाती हैं कि जवानों का शरीर बर्फीली हवाओं के लिए कितना अधिक तैयार है। इसी वजह से वे बेहद कम तापमान में भी परफॉर्म कर सकते हैं। चाहे टेंपरेचर शून्य डिग्री हो या माइनस में। इन फोटोज को खुद को ITBP की ओर से ट्विटर पर पोस्ट किया गया।

इसके साथ एक ट्वीट में आईटीबीपी ने लिखा है– दीप निष्ठा का‍ लिए निष्कम्प, वज्र टूटे या उठे भूकंप, निर्विराम संकल्पबद्ध, हूं सुदृढ़, हूं प्रतिबद्ध।

इसके बाद काफी लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और जवानों की तारीफ की गई है। कई लोगों ने लिखा कि ये फोटोज देखकर सैनिकों के लिए उनके मन में सम्मान बढ़ गया है।

https://twitter.com/sonali_ck/status/966577149909065729

https://twitter.com/ManojYadav481/status/967019825808654337

बता दें कि आईटीबीपी में इन जवानों को हिमवीर कहा जाता है। आईटीबीपी की ओर से लगातार ट्विटर पर ट्रेनिंग की फोटोज अपलोड किए जाते हैं।