भारतीय सेना के जवान अक्सर विपरित स्थितियों में शानदान प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार आईटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल) की चौंकाने वाली फोटोज सामने आई हैं। इन फोटोज में जवान शर्टलेस होकर हिमालय की बर्फीली वादियों में योगा करते नजर आते हैं। चारों तरफ बर्फ से घिरी पहाड़ियों के बीच ये हिमवीर बिना किसी स्वेटर के योगा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों इन जवानों के जज्बे को सलाम किया है। असल में ये फोटोज सैनिकों के अभ्यास के सेशन की है। ये फोटोज दिखाती हैं कि जवानों का शरीर बर्फीली हवाओं के लिए कितना अधिक तैयार है। इसी वजह से वे बेहद कम तापमान में भी परफॉर्म कर सकते हैं। चाहे टेंपरेचर शून्य डिग्री हो या माइनस में। इन फोटोज को खुद को ITBP की ओर से ट्विटर पर पोस्ट किया गया।
#Himveers of #ITBP in the #Himalayas#Yoga pic.twitter.com/hexTsrp4eB
— ITBP (@ITBP_official) February 22, 2018
इसके साथ एक ट्वीट में आईटीबीपी ने लिखा है– दीप निष्ठा का लिए निष्कम्प, वज्र टूटे या उठे भूकंप, निर्विराम संकल्पबद्ध, हूं सुदृढ़, हूं प्रतिबद्ध।
दीप निष्ठा का लिए निष्कम्प,
वज्र टूटे या उठे भूकंप,निर्विराम संकल्पबद्ध,
हूँ सुदृढ़, हूँ प्रतिबद्ध I#ITBP#Himveer pic.twitter.com/xkysFLoBNt— ITBP (@ITBP_official) February 22, 2018
इसके बाद काफी लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है और जवानों की तारीफ की गई है। कई लोगों ने लिखा कि ये फोटोज देखकर सैनिकों के लिए उनके मन में सम्मान बढ़ गया है।
Salute the spirit. Jai hind
— RaghuRamAdiraju (@RaghuramAdiraju) February 23, 2018
https://twitter.com/sonali_ck/status/966577149909065729
I salute their spirit
— Dinesh Prajapati (@DineshP23641552) February 22, 2018
https://twitter.com/ManojYadav481/status/967019825808654337
बता दें कि आईटीबीपी में इन जवानों को हिमवीर कहा जाता है। आईटीबीपी की ओर से लगातार ट्विटर पर ट्रेनिंग की फोटोज अपलोड किए जाते हैं।

