पेप्सी के एक ऐड पर हुए विवाद के बाद उसको वापस ले लिया गया है। इस ऐड में किम कर्दाशियन की बहन केंडल जैनर के काम किया था। ऐड पर विवाद शुरू होने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार उसकी बुराई हो रही है। हालांकि, पेप्सी अभी भी अपने ऐड का बचाव कर रही है। उस ऐड को ‘Live For Now Moments Anthem’ नाम दिया गया था। यह ऐड 2.40 सेकेंड का है।
ऐड में क्या है: ऐड में दिखाया गया है कि 21 साल की एक मॉडल (केंडल जैनर) को दिखाया गया है जो कि अपनी शूटिंग में व्यस्त होती है। तब ही उसके सामने से विरोध प्रदर्शन निकाल रहे कुछ लोग जाते हैं। जिन्हें देखकर वह मॉडल अपना काम छोड़कर उनके साथ हो लेती है। इसके बाद वह विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए खड़े पुलिसवाले को पेप्सी पकड़ाती है। जिसे पुलिसवाला ले भी लेता है। इसपर प्रदर्शन कर रहे सभी लोग खुशी से चिल्लाने लगते हैं।
क्या है विवाद की वजह: इस ऐड को अश्वेतों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन ‘Black Lives Matter’ से मिलाकर देखा जा रहा है। साथ ही इसको अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन से जोड़कर भी देखा जा रहा है। केंडल जैनर के पुलिसवाले को पेप्सी पिलाकर शांत करने वाले सीन पर भी विवाद है। दरअसल इस सीन को ‘चुराया’ हुआ माना जा रहा है। सीन को बिल्कुल उस सीन की तरह से फिल्माया गया है जैसा कि Reuters photo of the year जीतने वाली फोटो को मिला था। उस तस्वीर में Ieshia Evans नाम की महिला पुलिसवालों के सामने पहुंच गई थीं।
देखिए वह विवादित विज्ञापन
https://youtu.be/dA5Yq1DLSmQ
ट्विटर पर ऐसे-ऐसे कमेंट आए
Shame on you @pepsi for such a tasteless ad. #Jointheconversation #livebolder #livefornow
— Erin Schlissel (@ESchliss) April 4, 2017
https://twitter.com/eveewing/status/849392843399540736
J. Edgar Hoover takes aim from the grassy knoll. The motorcade approaches. He fires. JFK raises a #Pepsi to his lips, blocks the bullet.
— Patton Oswalt (@pattonoswalt) April 5, 2017